लाइव न्यूज़ :

इस साल गर्लफ्रेंड नताशा से शादी नहीं करेंगे वरुण धवन, बताई ये वजह

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2019 12:43 IST

वरुण धवन जल्द ही फिलेम कलंक में दिखाई में देंगे इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर दिखाई देंगे। 17 अप्रैल को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Open in App

बीटाउन में अपनी एनर्जी और अपनी एक्टिंग के साथ अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों को हसांने वाले वरुण धवन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा थी कि जल्द ही वो अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मगर इन सभी खबरों पर फुलस्टॉप लगाते हुए वरुण धवन ने बयान दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। इस साल वो शादी नहीं करने जा रहे हैं। 

कॉफी विद करण के 6वें सीजन में वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा को डेटिंग करने की खबरों पर मुहर लगाई थी। इसके बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं कि जल्द ही वरुण धवन भी शादी की राह पर निकलने वाले हैं। इन दिनों खबरें इतनी सुर्खियों में आ गई कि बताया जाने लगा इसी साल दिसंबर में वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंध जाएंगें। मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अपने एक इंटरव्यू में वरुण ने इन खबरों को झूठा करार दे दिया है। 

वरुण ने हाल ही में फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट किया है। इसी ईश्यू में दोनों बेहद हॉट दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म फेयर मैग्जीन को इंटरव्यू देते हुए वरुण ने कहा है, 'इस साल मेरी शादी नहीं होने जा रही है। मैं नहीं कह रहा कि मैं शादी ही नहीं करूंगा मगर अभी इतनी जल्दी नहीं करूंगा। मुझे बहुत सी फिल्में करनी हैं अभी शादी के लिए अभी सही समय नहीं है।'

वहीं नताशा हाल ही में आकाश अंबानी की वेडिंग रिसेप्शन में वरुण के पेरेन्ट्स के साथ दिखाई दी थी। इसे लेकर भी लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दी थी। इस बात पर बोलते हुए वरुण धवन ने बताया कि नताशा उनके साथ बचपन से पढ़ी हैं। वहीं ऐसा पहली बार नहीं था जब नताशा उनके पेरेन्ट्स के साथ किसी फंक्शन में गई थीं। 

बता दें वरुण धवन जल्द ही फिलेम कलंक में दिखाई में देंगे इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर दिखाई देंगे। 17 अप्रैल को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :वरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस