काम ना मिलने से उदय चोपड़ा हुए डिप्रेशन का शिकार, सुसाइड को लेकर किया चौंकाने वाला ट्वीट!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2019 01:00 PM2019-03-23T13:00:45+5:302019-03-23T13:00:45+5:30

निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन हाल ही में बढ़े वजन के साथ की उदय की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Uday Chopra makes a confession on Twitter: I am not ok! | काम ना मिलने से उदय चोपड़ा हुए डिप्रेशन का शिकार, सुसाइड को लेकर किया चौंकाने वाला ट्वीट!

काम ना मिलने से उदय चोपड़ा हुए डिप्रेशन का शिकार, सुसाइड को लेकर किया चौंकाने वाला ट्वीट!

मोहब्बतें और धूम 3 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग पेश करने वाले निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन हाल ही में बढ़े वजन के साथ की उदय की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

जिसके बाद उदय के द्वारा ही सामने आया है कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हाल ही में उदय ने कुछ अजीब से ट्वीट किए और उनको डिलीट भी कर दिया। उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया कि 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डी-एक्टिवेट कर दिया था। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा आप्सन है। मैं जल्द ही इसे सही रूप से कर सकता हूं।

इसके बाद एक और ट्वीट में  उदय ने लिखा कि मैं ठीक नहीं हूं, कोशिश कर रहा हूं लेकिन असफल हो रहा हूं। इन ट्वीट से  साफ हो रहा है कि वह डिप्रेसन का शिकार हो गए हैं। खास बात ये भी है कि उदय ने इन ट्वीट्स को बाद में डिलीट र दिया था।

2013 के बाद से उदय किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए थे, जिसके बाद से वह बॉलीवुड से गायब हैं। जबकि उनके भाई आदित्य चोपड़ा खुद एक प्रोड्यूसर हैं। 

इससे पहले अगस्त 2018 में उन्होंने ऐसा ही एक ट्वीट किया था जब उन्होंने लोगों को मानसिक बीमारी के बारे में सलाह दी थी। उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया था कि अगर आप या आपका कोई चाहने वाला मानसिक बीमारी का शिकार है तो कृपया उसकी मदद करिए।

Web Title: Uday Chopra makes a confession on Twitter: I am not ok!

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे