लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस ने बदली टीवी-ओटीटी प्लेटफॉर्म की किस्मत, मार्च से लेकर अब तक दर्शकों में भारी बढ़ोतरी

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 08:05 IST

कोरोना वायरस की वजह से लोगों के दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। सिनेमाघर बंद होने के कारण लोग इन दिनों मनोरंजन के लिए ओटीटी का सहारा ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में कुछ पुराने टीवी शोज जैसे रामायण-महाभारत को जमकर फायदा भी पहुंचा।ओटीटी मार्केट लैंडस्केप रिपोर्ट 2020 के मुताबिक ओटीटी प्लेटफार्म पर समय बिताने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।

देश में कोरोना वायरस महामारी ने हर तरह से लोगों को मुकसान पहुंचाया है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का गहरा प्रकोप देखने को मिला। थिएटर्स बंद होने की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई तो वहीं कुछ फिल्म ऐसे भी रहे जिनका डब्बा गोल हो गया। जबकि कई बड़ी फिल्में अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी। 

इतना ही नहीं शूटिंग नहीं होने के कारण फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स भी बंद कर दिए गए। लेकिन इन सबके बीच कुछ पुराने टीवी शोज जैसे रामायण-महाभारत को जमकर फायदा भी पहुंचा। कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म (ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म) को भी जबरदस्त फायदा मिला। लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर इंडियन यूजर्स के एवरेज टाइम स्पेंट में करीब 60% की बढ़ोतरी हुई है। 

ओटीटी पर दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा

ओटीटी मार्केट लैंडस्केप रिपोर्ट 2020 के मुताबिक ओटीटी प्लेटफार्म पर समय बिताने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले तीन महीनों से लगातार लोग अपने घरों पर ही हैं। ऐसे में लोग मनोरंजन के लिए ओटीटी का सहारा पहले के मुकाबले काफी अधिक ले रहे हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। 

कई बड़ी फिल्में होंगी रिलीज 

आने वाले दिनों में ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। दिल बेचारा, शकुंतला देवी, गुंजन सक्सेना, झुंड, लूडो, लक्ष्मी बॉम्ब, सड़क 2, भुजः प्राइड ऑफ इंडिया, बिग बुल, लूटकेस, खुदा हाफिज जैसी फिल्मों की रिलीज की घोषणा भी ओटीटी पर कर दी गई है।  इसके अलावा टीवी न्यूज चैनल भी इस दौरान टीआरपी के मामले में काफी आगे रही। ऑरमैक्स मीडिया के शैलेष कपूर का मानना है कि आने वाले दो सालों तक न्यूज चैनलों को फायदा मिलने वाला है। कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों को देखने के लिए लोगों का एक बड़ा तबका टीवी पर निर्भर है।  

टॅग्स :नेटफ्लिक्सअमेज़न प्राइमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!