लाइव न्यूज़ :

मां के इलाज के लिए इस एक्ट्रेस के पास नहीं हैं पैसे, दोस्त रेणुका शहाणे ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 16:34 IST

नुपुर अलंकार की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कुछ दिन पहले घर चलाने के लिए उन्होंने अपने गहने बेच दिए थे। इसके अलावा वह दोस्तों से भी उधार ले चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों शूटिंग नहीं होने के कारण कलाकारों को घर चलाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।टीवी इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।एक्ट्रेस की दोस्त रेणुका शहाणे ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वहां काम करने वाले कामगार और एक्टर्स को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टीवी इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। इन दिनों शूटिंग नहीं होने के कारण कलाकारों को घर चलाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक्ट्रेस नुपुर अलंकार की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनके पास अपनी मां का इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं। एक्ट्रेस की दोस्त रेणुका शहाणे ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। फेसबुक पोस्ट में रेणुका शहाणे ने बताया कि मेरी प्यारी दोस्त और एक्ट्रेस, नुपुर अलंकार इन दिनों आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं क्योंकि दुर्भाग्य से उनका सारा पैसा पीएमसी बैंक में फंस गया है।

ऐसे में अब उनके पास अपनी मां के इलाज के पैसे भी नहीं बचे हैं। नुपुर अपनी बीमार मां की देखभाल कर रही हैं, मां की दवाइयों पर रोजाना खर्चा होता है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिलने के कारण और सारा पैसा पीएमसी बैंक में फंसने के कारण वह इस समय बुरी तरह से फंस गई हैं। 

रेणुका ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से उनकी मदद करने की अपील की है। रेणुका ने लिखा कि नुपुर की मां को अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत है। मैं उनकी मां के अकाउंट डिटेल शेयर कर रही हूं। आपसे जो भी हो सके मदद करें। मेरा भरोसा करें कि जब तक जरूरत नहीं होगी नुपुर किसी से मदद नहीं मांगेंगी, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं। धन्यवाद।'

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच