लाइव न्यूज़ :

तुनिषा आत्महत्या मामला: महाराष्ट्र कोर्ट से शीजान खान को बड़ी राहत, 1 लाख के मुचलके पर मिली जमानत

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2023 13:48 IST

21 साल की एक्ट्रेस तुनिषा और शीजान में प्रेम संबंध था लेकिन दोनों के बीच संबंध टूटने के बाद ही एक्ट्रेस ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र की एक अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला एक्ट्रेस के पूर्व प्रेमी शीजान खान को कोर्ट ने दी जमानत आरोप है कि एक्टर शीजान खान ने उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया था

मुंबई: टेलीविजन जगत की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में फंसे एक्टर शीजान खान को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को महाराष्ट्र की एक अदालत ने एक्टर को एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि शीजान खान को एक्ट्रेस को सुसाइट करने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने उन्हें पिछले साल ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक्टर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

21 साल की एक्ट्रेस तुनिषा और शीजान में प्रेम संबंध था लेकिन दोनों के बीच संबंध टूटने के बाद ही एक्ट्रेस ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनीषा की आत्महत्या के मामले में उनकी मां ने सीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। 

शीजान खान को वसई अदालत ने एक लाख के मुचलके पर ये जमानत दी है। इस मामले में 25 दिसंबर, 2022 को तुनिषा शर्मा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद एक्टर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तुनिषा ने पालघर के वसई इलाके में टीवी धारावाहिक 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। वह सेट के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। 

जानकारी के अनुसार, शीजान और तुनिषा के बीच रिलेशनशिप था और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस काफी परेशान थी। एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर उनकी बेटी को धोखा देने, उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने और उर्दू सीखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच 15 दिन पहले की ब्रेकअप हुआ था और उसके बाद एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। 

पुलिस पूछताछ के दौरान शीजान खान ने बताया कि तुनिशा के साथ उनका रिश्ता तीन महीने तक चला क्योंकि उनके बीच बात नहीं बनी। शीजान ने पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी बताया कि उसने और तुनिषा ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था क्योंकि उनके बीच उम्र का अंतर था और उनके धर्म भी अलग थे। तुनिषा की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी अवसाद में थी और आरोप लगाया था कि उसने शीजान के कारण इतना बड़ा कदम उठाया।

तुनिषा शर्मा इससे पहले टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र' महाराणा प्रताप' और 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :तुनिषा शर्माआत्महत्या प्रयासमहाराष्ट्रटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?