लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'Jhund', आखिर क्यों रुक सकती है रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 06:21 IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभिनीत फिल्म 'झुंड (Jhund)' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक कानूनी याचिका दाखिल की गई है, जिस पर 28 मई को सुनवाई होनी है

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन स्टारर नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक कानूनी याचिका दाखिल की गई है

अमिताभ बच्चन स्टारर नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक कानूनी याचिका दाखिल की गई है, जिस पर 28 मई को सुनवाई होनी है. यह मुकदमा हैदराबाद के फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार द्वारा मियापुर, तेलंगाना में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रंगा रेड्डी की अदालत में दायर किया गया है.

उन्होंने फिल्म को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है. यह फिल्म स्लम सॉकर फाउंडेशन के संस्थापक और कोच विजय बारसे की कहानी पर आधारित है जिन्होंने स्लम के बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और बुरी लतों का शिकार होने से बचाया. वह अखिलेश पॉल के कोच भी थे, जो एक कुख्यात गैंगस्टर से फुटबॉल खिलाड़ी बना था.

नंदी चिन्नी कुमार का दावा है कि उन्होंने अखिलेश की कहानी के सारे कॉपीराइट खरीदे हैं और अब उन्हें कहा जा रहा है कि उन्हें केवल एक वृत्तचित्र के लिए राइट्स बेचे गए हैं, न कि एक फीचर फिल्म के लिए. कुमार का दावा है कि 'झुंड' के मेकर्स ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उन्होंने खुद अखिलेश पॉल से उनकी कहानी के अधिकार खरीदे हैं, लेकिन लिखित में कुछ भी शेयर नहीं किया है.

कुमार का कहना है कि फिल्म भले ही बारसे के जीवन पर आधारित हो लेकिन इसमें अखिलेश पाल की भी कहानी है और पॉल ने कानूनी नोटिस में सूचित किया है कि उन्होंने अपने जीवन पर फिल्म बनाने के लिए नागराज मंजुले को अधिकार बेच दिए हैं. कुमार ने इसे अनुबंध का उल्लंघन करार देते हुए मुकदमा ठोंका है.

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!