इस खास दिन रिलीज होगा सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर, एक्टर ने किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 21, 2019 01:50 PM2019-10-21T13:50:14+5:302019-10-21T13:50:14+5:30
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का फैंस को काफी समय से इंतजार है। अब फिल्म का ट्रेलर फैंस ले जल्द रुबरु होने वाला है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर्स अब तक रिलीज हो चुके हैं। ऐसे में शानदार मोशन पोस्टर के बाद फैंस के बीच ट्रेलर को लेकर उत्सुकता खासा है। फैंस ट्रेलर का बहुत दिनों से इंतजार कर रहे हैं, तो अब से इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही दबंग 3 का ट्रेलर फैंस से रुबरु होगा।
सलमान खान ने खुद आज बात की घोषणा कर दी है कि कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। दरअसल फिल्म का ट्रेलर 2 दिन बाद यानि 23 अक्टूबर को फैंस के सामने पेश किया जाएगा। इस ट्रेलर को बड़े रूप में रिलीज किया जाएगा।
ट्रेलर की जानकारी एक वीडियो के जरिए सलमान ने दी है। इसमें सलमान चुलबुल के रूप में नजर आ रहे हैं। साथ ही रज्जो के लुक में सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। सलमान खान वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि ये हैं हमारी सुपर सेक्सी मिसेज रज्जो।
#2DaysToDabangg3Trailerhttps://t.co/5TbvkXkm5I@sonakshisinha@arbaazSkhan@saieemmanjrekar@PDdancing@KicchaSudeep@nikhil_dwivedi@SKFilmsOfficial@saffronbrdmedia
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 21, 2019
वाह क्या बात है, अभी भी भी हमारी हबीबी। सलमान ने इसको शेयर करते हुए #2DaysToDabangg3Trailer डाला है। इससे साफ है कि ट्रेलर 2 दिन बाद फैंस के सामने होगा। अब फैंस के बीच ट्रेलर को लेकर और भी उत्सुकता बढ़ जाएगा।
इस फिल्म के ट्रेलर को दिल्ली, मुंबई के अलावा चेन्नई, बैंग्लुरु, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में एक साथ रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को ऑलाइन भी रिलीज किया जाएगा। सलमान खान के साथ फिल्म की लीड स्टार सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप, फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।