Youtube पर इन 5 भोजपुरी गानों ने मचाया है बवाल, 'देवरा नाइट लगावेला' टॉप पर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 9, 2018 06:30 PM2018-05-09T18:30:20+5:302018-05-09T19:43:46+5:30

यूट्यूब भोजपुरी गाने तेजी से हिट हो रहे हैं। इनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव बड़े स्टार बन गए हैं।

top 5 bhojpuri song pawan singh khesari lal yadav ritesh pandey nrahua | Youtube पर इन 5 भोजपुरी गानों ने मचाया है बवाल, 'देवरा नाइट लगावेला' टॉप पर

bhojpuri

पटना, 9 मई (रिपोर्टः ज्ञानेंद्र): आज कल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में और गानों को चाहने वालों की तादाद में काफी बढ़ोतरी आई है, बिहार, उत्तर प्रदेश में भोजपुरी बोलने और समझने वालों की संख्या काफी है। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव। आम्रपाली दूबे के सॉन्गस हमेशा ही इंटरनेट पर वायरल होते है। ये कुछ भोजपुरी सॉन्ग हैं जो यूयटूव पर काफी वायरल हो रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। पवन सिंह का गाना देवरा नाईट लगावेला का लेटेस्ट वर्जन यूयटूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ आम्रपाली दुबे भी हैं जो अपनी अदाओं से सबको लुटती नजर आ रही हैं।

भोजपुरी हीरोइन आम्रपाली दुबे का हॉट सांग इंटरनेट पर मचा रहा है सनसनी, इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल यादव भी हैं यह गाना भोजपुरी फिल्म दुलहीन गंगा पार के का है फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं। गाने के बोल हैं मरद अभी बच्चा बा..

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सीरियल किसर के नाम से मशहूर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी पंड़ित भी नजर आ रही हैं यह सॉन्ग 25 मई को रिलीज हो रही फिल्म आवारा वलम का है फिल्टर के पानी सॉन्ग में कल्लू और गार्गी की हॉट कमेस्ट्री नजर आयेगी कहा जा रहा इस गाने ने किसिंग सिन के सारे रिकोर्ड तोड डाले हैं।

पिछले शनिवार को कोलकत्ता में आयोजित सिने भोजपुरी ऑवर्ड शो में भोजपुरी सुपरस्टार ने वेस्ट एक्टर तो वही भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी बेस्ट एक्ट्रेस का ताज अपने ऩाम किया दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर है इस साल दोनों कई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं इन दिनों इनका एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को काफी पंसद किया जा रहा है। इस गाने का नाम छलकत हमरो जवानिया है जिसमें दोनों भोजपुरी स्टार जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह का न्यू सॉन्ग पलंगिया सोने ना दिया हो रहा है वायरल, यह गाना पवन सिंह के नई फिल्म वांटेड का है। इस भोजपुरी फिल्म में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री इंदू सोनाली बडे़ पर्दे पर नजर आयेगी।

Web Title: top 5 bhojpuri song pawan singh khesari lal yadav ritesh pandey nrahua

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे