Video: नहीं हुआ है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप, ये रहा सबूत

By मेघना वर्मा | Published: June 28, 2019 12:39 PM2019-06-28T12:39:09+5:302019-06-28T12:39:09+5:30

दिशा पाटनी रिसेंटली सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीं। टाइगर श्रॉफ जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ नई फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। 

tiger shroff disha patani dinner date amidst breakup rumours | Video: नहीं हुआ है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप, ये रहा सबूत

Video: नहीं हुआ है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप, ये रहा सबूत

बॉलीवुड के क्यूट कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअपन की खबरें काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थी। मगर रिसेंटली अब इस बात पर विराम लग गया है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मगर अब कपल्स की नई फोटोज ने इस खबर पर विराम लगा दिया है। 

बीती रात टाइगर और दिशा पाटनी एक बार फिर से डिनर डेट पर साथ दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरें मीडिया कैमरे मे कैद हो गईं। दिशा ने जहां ब्लू हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी तो वहीं टाइगर भी ऑलिव ग्रीन टीशर्ट में दिखे। दोनों की केमेस्ट्री बेहद अच्छी लग रही थी। 

बता दें कुछ दिनों पहले पिंकविला ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई थी कि दिशा और टाइगर के रिश्तों में कुछ खटास आ गई है। दोनों के बीच कुछ दिनों से चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। वहीं जूमटीवी की रिपोर्ट की मानें तो दिशा और टाइगर अभी भी साथ में हैं।  ब्रेकअप की खबरें बेबुनियाद हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर आखिरी बार स्टूडेट ऑफ द ईयर 2 फिल्म में दिखाई दिए थे। हलांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। वहीं दिशा पाटनी रिसेंटली सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीं। टाइगर श्रॉफ जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ नई फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। 

Web Title: tiger shroff disha patani dinner date amidst breakup rumours

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे