लाइव न्यूज़ :

1989 की शाहरुख खान की फोटो हुई वायरल, वर्दी में दिखा दमदार रूप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 14:22 IST

शाहरुख खान की पुरानी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह फौजी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उनके करियर के सबसे पहले टीवी शो की है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थीदिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाईा

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के नाम से भला कौन रूबरू नहीं है। शाहरुख ने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। शाहरुख को फैंस किंग खान के नाम से जानते हैं। एक रोमांटिक हीरो से लेकर विलेन तक के रोल एक्टर ने प्ले किए हैं। लेकिन फिल्मों में धमाल करने से पहले शाहरुख छोटे पर्दे पर काम करते थे। छोटे पर्दे के शो फौजी में शाहरुख नजर आए थे।

शाहरुख खान की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस दिनों शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है, जिसमें वह फौजी वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये फोटो एक्टर के सीरियल के दिनों की है।

फैंस को बता दें कि शाहरुख खान की यह तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दिनों की है। टीवी शो 'फौजी' से ही शाहरुख खान ने साल 1989 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

यह फोटो शो के आउटडोर शूटिंग की है, जिसमें आर्मी वाले ड्रेस में अपने को-स्टार्स के साथ शाहरुख भी नजर आ रहे हैं। राज कपूर निर्देशित अपने पहले शो में शाहरुख खान ने सबका दिल ऐसा छूआ कि सफलता की सीढ़ियां बस चढ़ते ही चले गए।

शाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाईा उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म 'दीवाना' से हुई थी जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। उस समय यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरूख को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस