इसे कहते हैं एडा बनके पेड़ा खाना, शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

By अनिल शर्मा | Published: September 17, 2021 12:55 PM2021-09-17T12:55:33+5:302021-09-17T12:59:53+5:30

इस बीच शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस बात में (शिल्पा के बयान में) कितनी सच्चाई है इस बात का अनुमान खुद ही लगा सकते हैं। 

this is called eda banke peda khana sherlyn chopra's reply on shilpa shetty's statement | इसे कहते हैं एडा बनके पेड़ा खाना, शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

इसे कहते हैं एडा बनके पेड़ा खाना, शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

Highlightsशिल्पा ने पुलिस के दिए बयान में कहा है, मुझे हॉटशॉट्स या बॉलीफेम ऐप्स की जानकारी नहीं हैमुंबई पुलिस के मुताबिक, ऐप्स पर पॉर्नोग्राफिक कंटेंट कुंद्रा अपलोड करते थेशर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

मुंबईः अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पोर्न वीडियोज मामले में मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने काम में 'बहुत व्यस्त' थीं और नहीं जानती थीं कि उनके पति राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। शिल्पा शेट्टी के इस बयान पर अब शर्लिन चोपड़ा की प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि शर्लिन भी मामले में एक गवाह हैं। वह मामले में लगातार राज कुंद्रा के खिलाफ बयान देती आ रही  हैं।

इस बीच शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने  कहा है कि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का अनुमान खुद ही लगा सकते हैं। 

शर्लिन ने वीडियो में कहा है- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का ये कहना है कि उन्हें अपने पति देव की इन एक्टिविटीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। और तो और दीदी का ये भी कहना है कि उनके पति देव की चल-अचल संपत्ति के स्त्रोत की जानकारी भी नहीं थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं ऐडा बनके पेड़ा खाना...।

गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया है जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बयान भी दर्ज हैं। जिसके मुताबिक पुलिस को दिए बयान में शिल्पा ने कहा है कि वह अपने काम में 'बहुत व्यस्त' थीं और नहीं जानती थीं कि उनके पति राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। बकौल शिल्पा- मुझे हॉटशॉट्स या बॉलीफेम ऐप्स की जानकारी नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक, ऐप्स पर पॉर्नोग्राफिक कंटेंट कुंद्रा अपलोड करते थे।

Web Title: this is called eda banke peda khana sherlyn chopra's reply on shilpa shetty's statement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे