WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर को वरुण धवन ने सिखाया बॉलीवुड डांस स्टाइल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल
By ज्ञानेश चौहान | Published: November 16, 2019 10:07 PM2019-11-16T22:07:12+5:302019-11-16T22:07:12+5:30
इस वीडियो को खुद शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए फ्लेयर ने लिखा है कि ''साल्सा डांस तो नहीं लेकिन मैं कुछ बॉलीवुड डांस मूव्स जरुर सीख रही हूं।"
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) का एक काफी शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे WWE महिला चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (WWE star Charlotte Flair) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वरुण धवन (Varun Dhawan) शार्लेट (Charlotte Flair) को डांस सिखा रहे हैं।
इस वीडियो को खुद शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए फ्लेयर ने लिखा है कि ''साल्सा डांस तो नहीं लेकिन मैं कुछ बॉलीवुड डांस मूव्स जरुर सीख रही हूं। थैंक्य यू वरुण धवन (Varun Dhawan) मुझे बॉलीवुड के लिए तैयार करने के लिए।'
Not quite salsa lessons instead learning some Bollywood dance moves .. thank you @Varun_dvn getting me Bollywood ready! 👸🏼 #Mumbai#India 🇮🇳 pic.twitter.com/XdSXK9XKaH
— Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) November 15, 2019
शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के इस ट्वीट पर वरुण धवन (Varun Dhawan) का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने फ्लेयर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि वे उनसे मिलकर काफी खुश हैं। अब सवाल ये है कि वरुण (Varun Dhawan) और WWE चैंपियन शार्लेट (Charlotte Flair) एकसाथ क्यों नजर आए हैं। इसका जवाब ये है कि दोनों एक दूसरे के साथ आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट ड्रांसर 3डी' में नजर आऐंगे।
आपको बता दें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) फिल्मों के अलावा WWE के भी काफी शौकीन हैं। कुछ समय पहले वरुण धवन (Varun Dhawan) द रॉक की मिमिक्री करते हुए भी नजर आए थे। वरुण (Varun Dhawan) द रॉक यानी ड्वेन जॉनसन के बहुत बड़े फैन हैं।
वरुण धवन (Varun Dhawan) का अपनी फिल्म के बारे में कहना है कि वे इस फिल्म में फ्लेयर के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वरुण-फ्लेयर दोनों एक गाने में साथ में परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।
फिल्म 'स्ट्रीट ड्रांसर 3डी' रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बन रही है। इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही भी नजर आएंगी। इससे पहले रेमो डिसूजा वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म एबीसीडी 2 में भी काम कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।