आलिया भट्ट बनीं 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2018', दीपिका से लेकर नोरा तक जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 28, 2019 11:55 AM2019-05-28T11:55:55+5:302019-05-28T12:15:10+5:30

आइए जानते हैं इस बार 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल विमन' की लिस्ट में टॉप 50 में कौन सी एक्ट्रेस को पहला पायदान हासिल हुआ है-

These are India’s most desirable divas | आलिया भट्ट बनीं 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2018', दीपिका से लेकर नोरा तक जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

आलिया भट्ट बनीं 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2018', दीपिका से लेकर नोरा तक जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल


साल 2018 की 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल विमन' की लिस्ट पेश कर दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की मुताबिक इस बार इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले चेहरों को जगह मिली है। इस लिस्ट मे उन चेहरों को जगह दी गई है जो हर तरह से टैंलेट से भरी हुई हैं। जिनकी बेजोड़ पर्सनैलिटी उनको सबसे अलग बनाती है। आइए जानते हैं इस बार टॉप 50 की लिस्ट में कौन सी एक्ट्रेस को पहला पायदान हासिल हुआ है-


आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने इस लिस्ट में नंबर 1 पायदान पर जगह बनाई है। 26 साल की आलिया एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपने अभिनय से आलिया एक्टर्स को भी मात देती हैं।

मीनाक्षी चौधरी 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मीनाक्षी चौधरी हैं। म्यांमार में आयोजित पेजेंट के छठे सीजत में इस मीनाक्षी ने मिस ग्रांड इंटरनैशनल-फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता था। जिसके बाद वह एक पंजाबी म्यूजिक विडियो में भी नजर आई थीं। आज मीनाक्षी फैशन की दुनिया का भी जाना माना चेहरा हैं।

कैटरीना कैफ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। बीते साल उनकी दोनों फिल्में- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। लेकिन जीरो में कैट की एक्टिंग ने फैंस को अपनी तरफ जमकर खींचा। जिससे उनके चाहने वालों की लिस्ट और लंबी हो गई है।

दीपिका पादुकोण

 दीपिका पादुकोण ने इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ, दीपिका को अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। वह 2018 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म पद्मावत में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी।

गायत्री भारद्वाज

मॉडल गायत्री भारद्वाज इस लिस्ट में नई एंट्री हैं। साथ ही इस लिस्ट में   वह पांचवे नंबर पर हैं। इस गायत्री ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2018 का खिताब जीता था। गायत्री नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर और ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं।


अदिती राव

पद्मावत में अपने छोटे से रोल में अदिति ने फैंस को अपना दीवाना कर दिया था। भारत में चल रहे मीटू मूवमेंट को सपॉर्ट करके और उसके लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाने को लेकर वह सुर्खियों में रहीं। साउथ की फिल्मों में वह आज भी सेंसेशन बनी हुई हैं। इस लिस्ट में अदिती के छठा स्थान मिला है।

नेहल चुडास्मा

सातनें स्थान पर नेहल हैं। नेहल ने मिस डीवा यूनिवर्स 2018 का खिताब जीता है। साथ ही थाइलैंड में 67वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधत्व किया और दुनियाभर के लोगों का दिल जीता। यह मॉडल, एंकर और फिटनेस कंसल्टेंट भी हैं। 

जैकलिन फर्नांडीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इस लिस्ट में 8वें नंबर पर जगह बनाई है। पिछले साल रेस 3 में अपने एक्शन सीन्स से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 


दिशा पाटनी

 दिशा पाटनी मोस्ट डिजायरेबल की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। बागी 2 में अपनी एक्टिंग से दिशा ने फैंस को दीवाना किया था। दिशा जल्द भारत में नजर आने वाली हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण छाई रहती हैं।

अनुक्रीति वी.ए.एस


मॉडल अनुक्रीति ने पहली बार इस लिस्ट में दसवें नंबर पर जगह बनाई है। अनुक्रीति एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का खिताब जीता था और चीन के सान्या में हुए 68वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह जल्द साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


हिना खान

कभी छोटे पर्दे की बहू कही जाने वाली हिना खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हिना ने इस लिस्ट में 19वें नंबर पर जगह बनाई है। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया। इन दिनों वह टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाया है।

जाह्नवी कपूर

 धड़क से डेब्यू करने वाली बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने मोस्ट डिजायरेबल की लिस्ट में 28वें पायदान पर जगह बनाई है। धड़क में काम करने वाली जाह्नवी पिछले साल बॉलिवुड की सबसे ज्यादा चर्चित डेब्यू स्टार में रहीं। 


सारा अली खान

अली खान की बात की जाए तो वह  इस लिस्ट में 30वें स्थान पर हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने अपनी बॉलिवुड डेब्यू केदारनाथ से लोगों दिल में अपनी जगह बनाई। सिंबा में नजर आईं थीं।

राधिका मंदान

मेरी आशिकी तुमसे ही से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका ने इस लिस्ट में 30वें स्थान पर जगह बनाई है। छोटे पर्दे के बाद राधिका ने विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा में शानदार अभिनय पेश किया था।


एरिका फर्नांडिस

टीवी की खूबसूरत ऐक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इस लिस्ट में 31वें पायदान पर हैं। मॉडल से टीवी एक्ट्रेस बनीं एरिका को उनके शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से फेम मिला। इन दिनों वह कसौटी जिंदगी की 2 में लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर प्रेरणा का किरदार निभा रही हैं।

नोरा फतेही

मॉडल से ऐक्ट्रेस बनीं नोरा फतेही ने मोस्ट डिजायरेबल की लिस्ट में 36वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। पिछले साल इन्होंने दिलबर और कमरिया जैसे चार्ट बस्टर आइटम सॉन्ग्स में काम करके धमाल मचाया। उनका अट्रैक्टिव बैली डांस और मूव्स कातिलाना हैं।

प्रिंयका चोपड़ा

इस लिस्ट के अंत में प्रियंका चोपड़ा को जगह दी गई है। प्रियंका की हाल ही में शादी हो गई है। उन्होंने निक जोनस के साथ शादी की है। लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं।
 

Web Title: These are India’s most desirable divas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे