लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद बेहतर है कि राहुल गांधी राजनीति छोड़ दें, अभिनेता ने शाहरुख, आमिर को भी दी नसीहत

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 13:02 IST

केआरके ने लिखा कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता ये बताती है कि राहुल गांधी राजनीति में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। केआरके ने कहा कि इसलिए बेहतर है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने कहा है कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता बताती है कि राहुल गांधी राजनीति में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैंकेआरके ने लिखा- राहुल गांधी बीजेपी को हराने के लिए ध्रुवीकरण करने में सक्षम नहीं हैंकमाल राशिद खान ने ये भी कहा कि अगर खान व्यवसाय में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें उरी, कश्मीर फाइल्स, गोडसे फाइल्स जैसी फिल्में करनी होंगी

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की काफी चर्चा हो रही है। हर कोई इसे मार्मिक बता रहे हैं। लोगों को ये फिल्म रूला रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी लोग लिख रहे हैं। इस बीच अभिनेता कमार आर खान ने फिल्म के बहाने राजनीति का जिक्र किया। राहुल गांधी की राजनीति का। 

केआरके का कहना है कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता ये बताती है कि राहुल गांधी राजनीति में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। केआरके ने कहा कि इसलिए बेहतर है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। राजनीति के मौजूदा दौर को देखते हुए केआरके ने ये टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि अब राजनीति से शिक्षा, विकास, रोजगार का कोई लेना देना नहीं है। अभिनेता ने एक तरह से राहुल गांधी को अप्रासंगिक बता दिया है।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- द कश्मीर फाइल्स की सफलता इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी सफल नहीं हो सकते, इसलिए बेहतर है कि उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि विकास शिक्षा रोजगार आदि का आज की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गांधी बीजेपी को हराने के लिए ध्रुवीकरण करने में सक्षम नहीं हैं। 

केआरके ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर Kashmir Files 2014 से पहले बनती है तो यह एक आपदा होगी। लेकिन आज यह ब्लॉकबस्टर है। एक बार फिर साबित कर दिया कि हर अच्छी कहानी सही समय पर अच्छी होती है। 95 प्रतिशत अभिनेता किसी विशेष कहानी के समय के बारे में नहीं जानते हैं। और इसी वजह से 95 प्रतिशत फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

केआरके ने तीनों खान को भी नसीहत दी कि अगर उन्हें व्यवसाय में बने रहना है तो उन्हें भी ऐसी ही फिल्में बनानी होगी। अभिनेता ने लिखा- अगर खान व्यवसाय में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें उरी, कश्मीर फाइल्स, गोडसे फाइल्स  आदि फिल्में करनी होंगी। पठान,टाइगर आदि जैसी फिल्में काम नहीं करेंगी।

टॅग्स :कमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचारराहुल गांधीद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच