The Kashmir Files box office collection Day 6: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब 'द कश्मीर फाइल्स', 6वें दिन फिल्म का रहा शानदार प्रदर्शन
By अनिल शर्मा | Published: March 17, 2022 11:06 AM2022-03-17T11:06:59+5:302022-03-17T11:10:54+5:30
The Kashmir Files box office collection Day 6: द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रिलीज के 6वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर 19.05 करोड़ रुपये कमाए।
The Kashmir Files box office collection Day 6: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार छठें दिन भी बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रभास की राधे श्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी फिल्में सामने होने के बावजूद द कश्मीर फाइल्स को इसका जरा भी नुकसान नहीं हुआ।
फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रिलीज के 6वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर 19.05 करोड़ रुपये कमाए। कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 79.25 करोड़ रुपये हो चुके हैं। 5वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए। और छठे दिन इसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई।
Day 6 [Wednesday] Biz: TOP SCORERS [post pandemic times]...
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 17, 2022
1. #TheKashmirFiles: ₹ 19.05 cr
2. #Sooryavanshi: ₹ 9.55 cr
3. #GangubaiKathiawadi: ₹ 6.21 cr
4. #83TheFilm: ₹ 5.67 cr#Hindi films. #India biz.
Note:#Tanhaji: ₹ 16.72 cr#Uri: ₹ 7.73 cr
[Pre-#Covid times] pic.twitter.com/rHryfgyZiJ
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन इस हफ्ते फिल्म की कमाई से ज्यादा रहने की उम्मीद है। फिल्म पंडितों के मुताबिक यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर जाएगी। वहीं सभी की निगाहें अब होली की छुट्टी और रिलीज के बाद से दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं। गौरतलब है कि 18 मार्च को अक्षय कुमार और अनुपम खेर-स्टारर बच्चन पांडे भी रिलीज हो रही है।
बात करें द कश्मीर फाइल्स की तो इसे 11 मार्च को रिलीज किया गया था। यह 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।