लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' 23 सितम्बर को होगी रिलीज, इस फिल्म के जरिए भूषण कुमार की बहन करेंगी डेब्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 16:20 IST

कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खूबसूरत खुशली कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जो फिल्म निर्माता भूषण कुमार की बहन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार के साथ नजर आएंगी खुशालीसस्पेंस ड्रामा फिल्म है धोखा राउंड डी कॉर्नर, सितंबर में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार की आगामी सस्पेंस ड्रामा फिल्म धोखा - राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खूबसूरत खुशली कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जो फिल्म निर्माता भूषण कुमार की बहन हैं। धोखा - राउंड डी कॉर्नर एक बहु-दृष्टिकोण वाली पेसी फिल्म है, जो आपको सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करेगी। 

इस फिल्म की शूटिंग कोरोना काल में शुरू हुई थी। एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ।

बता दें कि अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इस समय सिनेमाघरों में है। इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायण के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अब फैंस को अभिनेता की नई फिल्म 'धोखा - राउंड डी कॉर्नर' का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। 

आपको बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज ने किया है। जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है।

टॅग्स :आर माधवनBhushan Kumarहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!