लाइव न्यूज़ :

The Family Man 2: सीरीज को बैन करने की उठी मांग, विवादों पर सामंथा अक्किनेनी ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 7, 2021 11:21 IST

कुछ लोगों को आपत्ति है कि इसमें तमिलों का अपमान किया गया है और लिट्टे को आतंकवादी संगठन के रूप में दिखाया गया है। इन्हीं सब बातों को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध जारी है...

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि इसमें तमिलों का अपमान किया गया हैसामंथा ने सीरीज में राजी का किरदार निभाया है जिसपर काफी विवाद है

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर हालिया रिलीज वेब सीरीज The Family Man 2 पर कुछ लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि वे सीरीज को बैन करने सहित अमेजॉन प्राइम के ऐप को अनइनस्टॉल करने की बात कह रहे हैं। ऐसे लोग ट्विटर पर हैशटैग #Familyman2_against_tamil चला रहे हैं।

क्या है विवाद और इस पर सामंथा ने क्या कहा?The Family Man 2 में मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी मुख्य किरदार में हैं। सामंथा ने इसमें राजी का किरदार निभाया है तो मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का। द फैमिली मैन के दूसरे सीजन की कहानी लिट्टे के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है कि इसमें तमिलों का अपमान किया गया है और लिट्टे को आतंकवादी संगठन के रूप में दिखाया गया है। इन्हीं सब बातों को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध जारी है और शो को बैन करने की मांग उठ रही है। इन बढ़ते विवादों पर इसकी एक्ट्रेस सामंथा ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया था।

सामंथा ने कहा- 'द फैमिली मैन 2 में मेरा राजी का किरदार उन सभी लोगों के लिए श्रद्धांजलि है जिन्होंने इस लड़ाई में अपनी जान गवाई थी और वो भी जो पीड़ादायक संघर्ष की यादों को लेकर जी रहे हैं। मैं राजी के किरदार को निभाते वक्त बहुत सावधान थी।' सामंथा ने आगे कहा, 'जब उन्होंने ईलम युद्ध में महिलाओं की डॉक्यूमेंट्री और ईलम के तमिलों के 'अनकहे दुख' को देखा तो वह 'हैरान और स्तब्ध' रह गई थीं। सामंथा ने लिखा कि 'जब ईलम के हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी तो दुनिया ने मुंह फेर लिया था और लाखों लोगों ने अपनी आजीविका और घर खो दिए थे और कई अभी भी गृहयुद्ध के घावों को दिलों और दिमाग में ताजा रखते हुए, अपने देशों से बहुत दूर रहे हैं।

सामंथा का कहना है कि राजी की कहानी काल्पनिक हो सकती है, लेकिन यह उन लोगों के लिए एक श्रद्धांजलि थी जो असमान युद्ध के कारण मारे गए, और जो अभी भी युद्ध की दर्दनाक यादों में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रोल के 'संतुलित, सूक्ष्म और संवेदनशील' होने को लेकर गंभीर थीं।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच