बीच में पढ़ाई छोड़ एक्टिंग करने लगे थे विजय, अपने ही फैन से रचा ली शादी

By अनिल शर्मा | Published: June 22, 2021 09:42 AM2021-06-22T09:42:50+5:302021-06-22T10:05:43+5:30

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्में विजय ने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म Vetri से की थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा विजय तमिल की कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। दो दशकों से अधिक के करियर में, विजय ने 64 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

Thalapathy Vijay birthday he left studies for acting got married to his own fan sangita | बीच में पढ़ाई छोड़ एक्टिंग करने लगे थे विजय, अपने ही फैन से रचा ली शादी

बीच में पढ़ाई छोड़ एक्टिंग करने लगे थे विजय, अपने ही फैन से रचा ली शादी

Highlightsएक्टर विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ थापिता एस.ए. चंद्रशेखर मशहूर डायरेक्टर तो माता- शोभा चंद्रशेख एक गायिका हैंविजय अपना जन्मदिन होटल में मानने की बजाय, समजाकि कार्य करना पसंद करते हैं


साउथ के सुपरस्टार विजय को तमिल सिनेमा में जोसेफ विजय चंद्रशेखर के नाम से जाना जाता है। एक्टर विजय अपने करियर को लेकर पहले से ही पैसनेट रहे हैं। पिता तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर थे। यही कारण रहा कि विजय को भी एक्टिंग से ज्यादा प्यार रहा। इतना प्यार कि इसके लिए उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ी दी। आज विजय का जन्मदिन है।

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्में विजय ने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म Vetri से की थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा विजय तमिल की कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। दो दशकों से अधिक के करियर में, विजय ने 64 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

अपने ही फैन से रचा ली शादी 

साउथ सिनेमा में विजय का अपन ही स्वैग है। उनको इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने इंडस्ट्री की कई बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया है। लेकिन उनका दिल अपने ही फैन पर आया। और उसके संग सात फेरे भी लिए। उनकी पत्नी का नाम संगीता है जो पेशे से एक डॉक्टर हैं। संगीता तब यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं। एक दिन फिल्म के सेट पर पहुंच गईं और विजय से अपनी सारी फीलिंग शेयर कर दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। विजय दो बच्चों के पिता हैं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया
 
एक्टर विजय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संग भी काम कर चुके हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। साल 2002 में प्रिंयका और विजय तमिल फिल्म Thamizhan में साथ काम किए थे। इसके साथ ही वह श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

Web Title: Thalapathy Vijay birthday he left studies for acting got married to his own fan sangita

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे