लाइव न्यूज़ :

'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2025 14:48 IST

अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, "महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 साल तक कम से कम मोदी जी ही पीएम रहेंगे। वह सभी से देश को आगे ले जाने में सहयोग करने के लिए कह रहे हैं। सारे षड्यंत्र फेल हो जाएंगे इसलिए ये सब ना करें।"

Open in App

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोमवार (28 जुलाई) को इंस्टाग्राम में एक अनोखा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी से भारत को एक 'बेहतर' देश बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करने का अनुरोध किया।

अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, "महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 साल तक कम से कम मोदी जी ही पीएम रहेंगे। वह सभी से देश को आगे ले जाने में सहयोग करने के लिए कह रहे हैं। सारे षड्यंत्र फेल हो जाएंगे इसलिए ये सब ना करें।"

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तनुश्री ने एक सेल्फी शेयर की और कहा कि उनका समर्थन करना सभी के हित में है। तनुश्री ने आगे कहा, "इससे कोई फ़ायदा नहीं होगा। उनको उनका काम करने दे इत्मिनान से। सबकी भलाई इसी में है, सब मिलकर उनका हाथ बटाएं भारत को बेहतर बनाने में। उन्हें अपना काम शांति से करने दें। भारत को बेहतर बनाने में उनका साथ देना सबके हित में है।"

कुछ दिन पहले, तनुश्री ने एक भावुक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मुंबई स्थित घर में उन्हें 'परेशान' किया जा रहा है। वीडियो में वह रो पड़ीं और लोगों से मदद की गुहार लगाई।

उन्होंने बताया कि 2018 में #MeToo के आरोपों के बाद से ऐसा हो रहा है, जब उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर पर 2009 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने वीडियो में यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने उनके घर में नौकरानियाँ भेज दी थीं, जो उनसे चोरी करके उन्हें परेशान करती थीं।

बाद में, एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में, तनुश्री ने कहा कि उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में समानताएँ नज़र आती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह उस अभिनेता के साथ एक फिल्म में काम करने वाली थीं, जो 2020 में अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?