मुंबई पुलिस पर तनुश्री दत्ता को नहीं है भरोसा, कहा- जल्दबाजी में निपटाए जाते हैं मामले

By मनाली रस्तोगी | Published: August 2, 2020 01:21 PM2020-08-02T13:21:24+5:302020-08-02T13:27:14+5:30

तनुश्री दत्ता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बता रही हैं कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

Tanushree Dutt does not trust Mumbai Police, said- cases are dealt in haste | मुंबई पुलिस पर तनुश्री दत्ता को नहीं है भरोसा, कहा- जल्दबाजी में निपटाए जाते हैं मामले

मुंबई पुलिस पर तनुश्री दत्ता को नहीं है भरोसा, कहा- जल्दबाजी में निपटाए जाते हैं मामले

Highlightsतनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपये वीडियो एक महीने पुराना है, लेकिन फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस के साथ बिहार पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सुशांत के पिता हाल ही में पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

इस बीच जहां एक ओर सुशांत सुसाइड केस को लेकर फैंस मुंबई पुलिस की जांच से खुश नहीं है तो अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है। तनुश्री अमेर‍िका में है लेक‍िन सुशांत सुसाइड केस के बारे में वो खुलकर अपनी बात आमजन के सामने सोशल मीडिया के जरिए रख रही हैं।

इस वीडियो में तनुश्री ने कहा, 'न्यायपूर्ण जांच के मामले में मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता। वे इस तरह के मामलों को निपटाने के लिए बहुत जल्दबाजी दिखाते हैं, अक्सर आरोपी को जानते हैं और शुरू से ही नेताओं से मिले हुए होते हैं। ये बस लोगों को बयान देने बुलाते हैं क्योंकि उस वक्त मामला गर्म होता है और उन्हें पब्ल‍िक का सपोर्ट मिल सके।' बता दें, ये वीडियो एक महीने पुराना है, लेकिन फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा क्योंकि मुंबई पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई है। 

यही नहीं, इस दौरान मुंबई पुलिस ये आरोप भी लगे कि वो सुशांत के मामले में बिहार पुलिस को बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के एक अधिकारी को धक्का देती हुई नजर आई। वीडियो में मीडियाकर्मी बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस उस अधिकारी को धक्का देते हुए गाड़ी में बंद करती हुई दिखाई दी, जिसपर पत्रकारों ने आवाज भी उठाई। 

Web Title: Tanushree Dutt does not trust Mumbai Police, said- cases are dealt in haste

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे