दो साल के तैमूर ने पॉपुलर पर्सेनैलिटी में पीएम मोदी को दी टक्कर, जानें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 7, 2018 10:58 AM2018-12-07T10:58:22+5:302018-12-07T14:29:48+5:30
याहू द्वारा जारी की गई पॉपुलैरिटी लिस्ट में उन्होंने पीएम मोदी को टक्कर दे दी है। वह बड़े बड़े लोगों के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए है।
अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर महज 2 साल के हैं लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह से उनका सिक्का चलता है वह क्या किसी सितारे का चलेगा। तैमूर की एक से एक क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर छाई पर रहती हैं। खुद सैफ ने हाल ही में कॉफी विद करण में तैमूर की फोटो को लेकर खुलासा भी किया था।
ऐसे में हाल ही में याहू द्वारा जारी की गई पॉपुलैरिटी लिस्ट में उन्होंने पीएम मोदी को टक्कर दे दी है। वह बड़े बड़े लोगों के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए है। याहू की इस लिस्ट में पीएम मोदी जहां पहले स्थान पर हैं तो तैमूर अली खान 10वें स्थान पर हैं।
जानें क्या है लिस्ट
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर हैं, वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तीसरे स्थान पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, चौथे स्थान पर विजय माल्या, पांचवे स्थान पर नीरव मोदी और छठे स्थान पर मीटू के आरोपों में घिरे एमजे अकबर, सातवें पर एमएस धोनी, आठवें पर दीपिका पादुकोण, नवें पर रणवीर सिंह व दसवें पर तैमूर अली खान हैं।
प्रिया प्रकाश को मिली खास जगह
साल 2018 में अपनी आखों से हर किसी को अपनी तरफ खींचने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी को भी इसमें शामिल किया गया है। इतना ही नहीं सलमान खान सबसे ज्यादा 2018 में सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी बने हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस दूसरे नंबर पर हैं।