लाइव न्यूज़ :

यूजर ने तापसी पन्नू को कहा- फालतू हिरोइन, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

By अमित कुमार | Updated: November 25, 2020 15:40 IST

तापसी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। तापसी इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में बिजी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक सोशल मीडिया यूजर अभद्र मैसेज कर तापसी को परेशान कर रहा था।एक यूजर ने सोशल मीडिया पर तापसी को ट्रोल करने का प्रयास किया। इस पर आपत्तिजनक मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर तापसी ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। तापसी की फिल्मों फैंस से लगातार भरपूर प्यार मिलता रहा है। इस मुकाम को पाने के लिए तापसी ने कड़ी मेहनत की और आज वो फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर तापसी को ट्रोल करने का प्रयास किया। 

एक सोशल मीडिया यूजर अभद्र मैसेज कर तापसी को परेशान कर रहा था। शख्स ने तापसी को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। एक यूजर ने एक्ट्रेस को मैसेज किया, 'जब तुम लोगों को ये टीवी चैनल्स वाले स्टार बनाया उसके बारे में क्या... तुम लोग जिस थाली में खाते हो उसी थाली पे लात मारते हो...' साथ ही एक्ट्रेस की फोटो शेयर कर यूजर उन्हें फालतू हिरोइन कहा और कहा कि तुझे एक्टिंग आती तो नहीं उठा उठा के मूवी करती है।'

इस पर आपत्तिजनक मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर तापसी ने मुंह तोड़ जवाब दिया। तापसी ने इस स्क्रीनशॉट पर यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा- क्या-क्या उठा के? क्योंकि उठाया तो है मैंने स्टेंडर्ड, लेकिन आपको शायद नहीं समझ आए। इसके बाद तापसी ने लिखा कि ओहो। बहुत हठी हो तुम। चार-पांच बार लिखो प्लीज शायद मान जाऊं।

इससे पहले फिल्मफेयर से बातचीत करते हुए तापसी ने कहा था कि मुझे शुरुआत में कुछ अजीब चीजों का सामना करना पड़ा, जो अच्छी नहीं थीं। मुझे फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया क्योंकि हीरो की पत्नी नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं। कभी हीरो मेरे डायलोग से दिक्कत होती थी तो कभी किसी और बात से, वह फिल्म से निकालने के लिए अलग-अलग तरीके बहाने खोजा करते थे। 

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!