स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा- अगर मैं हफ्ते में एक बार विवादों में...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 18, 2019 04:44 PM2019-10-18T16:44:32+5:302019-10-18T16:44:32+5:30
हाल ही में स्वरा ने ट्वीट किया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। स्वरा ने खुद के कंट्रवर्सी में रहने के बारे में ट्वीट किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी शानदार एक्टिंग कारण फैंस के बीच जानी जाती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में स्वरा ने ट्वीट किया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। स्वरा ने खुद के कंट्रवर्सी में रहने के बारे में ट्वीट किया है।
फैंस ये जाकर हैरान हो जाएंगे कि उन्होंने कंट्रोवर्सी को लेकर ट्वीट क्यों किया है। अपने बेवाक इरादों के लिए जानी जानें वाली स्वरा का ये रूप फैंस को चौंका सकता है। साथ ही स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
स्वरा ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा है कि मूल रूप से, यदि में सप्ताह में एक बार ट्विटर कंट्रोवर्सी में शामिल ना रहूं, तो समझ लेना मैं डेड हो गई।
Basically, if I’m not involved in a #twittercontroversy once a week, assume I’m dead!!! 🤣🤣🤣 #realisation
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 14, 2019
स्वरा ने हाल ही में अभिजीत बनर्जी को मिले अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार मिलने पर भी ट्वीट किया था। स्वरा ने ट्वीट करके लिखा था कि इकोनॉमिक्स में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई अभिजीत बनर्जी। भारत के लिए गर्व करने का पल। अब क्या करें लेकिन यह बताना जरूरी है कि वे जेएयू के पूर्व छात्र हैं।
स्वरा की बात करें तो आखिरी बार वह वीरे दि वेडिंग में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई है।