स्वरा भास्कर ने बिना वजह ली सेल्फी, यूजर्स ने कहा- हमको उल्टी आ रही है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 19, 2019 03:52 PM2019-07-19T15:52:24+5:302019-07-19T15:52:24+5:30

स्वरा भास्कर ने फैंस के खास फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करत हुए उन्होंने लिखा- बिना वजह की सेल्फी।

swara bhasker troll on twitter | स्वरा भास्कर ने बिना वजह ली सेल्फी, यूजर्स ने कहा- हमको उल्टी आ रही है

स्वरा भास्कर ने बिना वजह ली सेल्फी, यूजर्स ने कहा- हमको उल्टी आ रही है

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा से अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखती हैं। कई बार वह अपने ट्वीट्स के साथ ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में अपनी सेल्फी डालने के कारण स्वरा एक बार फिर से ट्रोल हो गई हैं।

स्वरा भास्कर ने फैंस के खास फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करत हुए उन्होंने लिखा- बिना वजह की सेल्फी। बस स्वरा के यह फोटो पोस्ट करने की देरी थी और उन्हें ट्रोलर करना शुरू कर दिया गया।



यूजर्स ने जमकर स्वरा पर कमेंट किए हैं।एक यूजर ने लिखा- कुछ खा के मुंह साफ कर लिया करो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मेकअप करके बोलेंगी विदआउट मेकअप वाली पिक। वहीं एक ने लिखा- एक्सक्यूज मी, हमको उल्टी आ रही है।






मुंबई पुलिस से लगाई थी गुहार

 हाल ही में एक यूजर ने स्वरा से बहसलूकी की है और अपशब्दों का प्रयोग किया है। 

इसके खिलाफ स्वरा ने मुंबई पुलिस से शिकायक की थी। मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस की मदद भी है। जिसके बाद स्वरा ने इस पर मुंबई पुलिस का धन्यवाद भी कहा है। बेवाकी से अपनी बात सोशल मीडिया पर रखने वाली स्वरा ने ट्रोलर्स के द्वारा अपशब्दों के प्रयोग पर मुंबई पुलिस से शिकायत की है।


 ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि पागल, गर्वित, भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू अपने शब्दों से खुद के धर्म और राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं। मुझे लगता है यह उत्पीड़न छेड़छाड़ है। इस ट्वीट को स्वरा ने मुंबई पुलिस को टैग भी किया और मामले की शिकायत की। 

फिर क्या था मुंबई ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यवाई की बात कही है। मुंबई पुलिस से एक्शन की बात सुनकर स्वरा काफी खुश हो गईं और तारीफ में एक ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 24/7 सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए और जल्द से जल्द रिप्लाई देने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद।

स्वरा राजनीतिक और समाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने शबाना आजमी के सपोर्ट में भी ट्वीट किया था।

Web Title: swara bhasker troll on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे