अदनान सामी को पद्मश्री देने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोलीं- हमें चप्पल मारो और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 3, 2020 11:36 AM2020-02-03T11:36:28+5:302020-02-03T11:36:28+5:30

स्वरा ने कहा है कि इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रकिया पहले से वजूद में है।

Swara bhasker slams pm modi government over giving padma shri to adnan sami | अदनान सामी को पद्मश्री देने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोलीं- हमें चप्पल मारो और...

अदनान सामी को पद्मश्री देने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोलीं- हमें चप्पल मारो और...

Highlightsपाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी को हाल ही में पद्मश्री से नवाजे जाने की घोषणा की गई है स्वरा ने इंदौर ने एक रैली को संबोधित किया है।


पाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी को हाल ही में पद्मश्री से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।अब इस पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रविवार को निशाना साधा है। नागरिकता संशोधन कानून पर तीखा विरोध जताया है। स्वरा ने इंदौर ने एक रैली को संबोधित किया है।

स्वरा ने कहा है कि इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रकिया पहले से वजूद में है। सरकार ने इसी प्रक्रिया के तहत अदनान सामी के भारतीय नागरिकता दी और अब उनको पद्मश्री देनी की घोषणा ती है।

स्वरा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि आप हमें गालियां दो, हम पर लाठियां चलाओ, हमें चप्पल मारो, हम पर आंसू गैस के गोले छोड़ो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो। यह तो इस सरकार का हाल है और ये लोग हमें टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य, एंटीनेशनल और पता नहीं क्या-क्या बताते रहते हैं।

स्वरा ने आगे कहा है कि सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बारे में यह बात कही जा रही है कि देश में घुसपैठिये घुस गए हैं, लेकिन ये घुसपैठिये हमें नजर क्यों नहीं आ रहे हैं। दिक्कत यह है कि घुसपैठिये सरकार के दिमाग में घुस गये हैं, क्योंकि सरकार को पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है, इन्हें हर जगह पाकिस्तानी दिखाई पड़ रहे हैं।

Web Title: Swara bhasker slams pm modi government over giving padma shri to adnan sami

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे