लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, उज्जैन में राहुल गाधी के साथ कदमताल करती आईं नजर

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2022 10:39 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। वह उज्जैन में इस यात्रा का हिस्सा बनीं। स्वरा भास्कर यात्रा में हिस्सा लेने के लिए कल शाम इंदौर पहुंच गई थीं।

Open in App

उज्जैन: बॉलीवुड अदाकार स्वरा भास्कर गुरुवार को उज्जैन में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वरा भास्कर बुधवार को ही मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच गई थीं। स्वरा भास्कर से पहले पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, रश्मि देसाई, रिया सेन, अमोल पालेकर भी कांग्रेस की इस 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो चुके हैं।

स्वरा भास्कर भाजपा की नीतियों और मौजूदा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अक्सर आवाज उठाती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कई बार भाजपा समर्थक उन्हें ट्रोल करते रहे हैं। उनके भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर कांग्रेस की ओर से एक तस्वीर कर ट्वीट किया गया, 'आज प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनीं। समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बना दिया है।'

भाजपा ने हाल ही में दावा किया था कि अभिनेताओं को यात्रा में उनकी 'उपस्थिति' के लिए भुगतान किया जाता है, जिसे हैदराबाद में राहुल गांधी के साथ चलने वाली पूजा भट्ट ने खारिज कर दिया। महाराष्ट्र भाजपा नेता नितेश राणे ने एक कथित व्हाट्सएप संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें अभिनेताओं को उनके अपने समय पर यात्रा में हस्सा लेने के लिए कहा गया था। कांग्रेस ने भी भाजपा के दावे को खारिज कर दिया था और कहा कि जो लोग यात्रा में शामिल हुए हैं वे एक वजह के लिए खड़े हैं।

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही यात्रा है। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई है। इसके तहत कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की जानी है। फिलहाल यह यात्रा और राहुल गांधी कन्यकुमारी से चलते हुए मध्य प्रदेश पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के बाद इस यात्रा को राजस्थान का रूख करना है।कांग्रेस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने तथा ‘आर्थिक विषमता’, ‘सामाजिक ध्रुवीकरण’ और ‘राजनीतिक केंद्रीकरण’ के खिलाफ मुहिम छेड़ने के मकसद से ये यात्रा निकाली गई है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्रास्वरा भाष्करराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम