जेएनयू छात्रों के स्पोर्ट में आई स्वरा भास्कर, दिल्ली पुलिस पर फूटा गुस्सा-कहा-शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 19, 2019 12:51 PM2019-11-19T12:51:09+5:302019-11-19T12:51:09+5:30

स्वरा भास्कर अपनी बात वेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं।

swara bhaskar reaction on jnu fee hike row supports students | जेएनयू छात्रों के स्पोर्ट में आई स्वरा भास्कर, दिल्ली पुलिस पर फूटा गुस्सा-कहा-शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर...

जेएनयू छात्रों के स्पोर्ट में आई स्वरा भास्कर, दिल्ली पुलिस पर फूटा गुस्सा-कहा-शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर...

Highlightsजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।जेएनयू के छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जेएनयू के छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं। हालांकि विरोध के बाद फीस बढ़ोत्तरी को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला लिया है। वहीं, सोमवार को नए नियमों के विरोध में छात्रो का आक्रोश देखने को मिला। छात्रो में मार्च निकाल कर पूरे दिन बवाल मचाया। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी राय रखी है।

स्वरा भास्कर अपनी बात वेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। अब स्वरा जेएनयू पर बोली हैं। दरअसल एक्ट्रेस जेएनयू की पढ़ी हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद का स्पोर्ट किया है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए स्वरा ने कहा है कि एक टैक्सपेयर होने के नाते मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि मैं मेहनत से कमाया हुआ पैसा सब्सिडाइज्ड एजुकेशन के लिए दूं। फिर भी मुझे लगता है कि हमारा देश ऐसा देश है जहां गरीबी है। जहां आज भी अनेकों परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।

ऐसे में पब्लिक फंडिंग से शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए अधिक से अधिक लोग अपने हिसाब से शिक्षा ले पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए पब्लिक फंडिंग जरूर होना चाहिए। लोगों का संवैधानिक अधिकार है शिक्षा।

जेएनयू छात्रों को फ्री लोडर्स बताए जाने पर स्वरा ने कहा है कि ये बिल्कुल बेबुनियाद और वाहियाद बहस है। पीएचडी और एमफिल करने वाले को फ्री लोडर कहना गलत बात है। हमें ये बात समझी चाहिए कि पीएचडी करने में समय लगता है। ऐसे में जयशंकर सर और निर्मला जी ने जेएनयू से हायर स्टडी की है। मेरे ख्याल से वे नहीं मानेंगे कि वे फ्री लोडर्स हैं।

स्वरा ने कहा है कि जेएनयू के प्रोफेसर्स को घेरना हिंसा है। वहां के छात्र अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा के लिए जिम्मेदार रहे हैं। मैंने भी कई प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज करना गलत था।

Web Title: swara bhaskar reaction on jnu fee hike row supports students

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे