लाइव न्यूज़ :

माँ बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, पति फहद अहमद संग तस्वीरें शेयर कर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 14:53 IST

स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देते हुए मंगलवार को ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने पति संग तस्वीरें शेयर कर फैन्स के साथ अपनी खुशियां बांटी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैंस्वरा ने पति फहद के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कियास्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इसी साल फरवरी में शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही माँ बनने वाली हैं। स्वरा भास्कर ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को एक ट्वीट साझा किया है। इस ट्वीट में एक्ट्रेस पति फहद अहमद के साथ छत पर बैठी हुई हैं और अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

अब इस खुशखबरी के सामने आने के बाद उनके फैन्स और परिवार वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। स्वरा की पोस्ट देख फैन्स काफी खुश हैं और एक्ट्रेस के नए बच्चे के लिए ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी 

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।  अपनी इस खुशी को फैन्स के साथ शेयर करते हुए स्वरा ने ट्वीट किया, "कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! धन्य, आभारी, उत्साहित (और पता नहीं!) जैसा कि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं।" उन्होंने इसके साथ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया, जिसमें #comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby लिखा। 

बता दें कि इसी साल फरवरी में स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी की युवा शाखा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद ने रजिस्टर्ड मैरेज की है। इसके बाद मार्च में शादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान राजनीतिक जगत से काफी हस्तियां कपल के समारोह में शामिल हुई थीं। इनकी शादी का समारोह दिल्ली, मुंबई दोनों जगह हुआ था जहां कव्वाली नाइट से लेकर मेहंदी तक सभी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!