सुष्मिता सेन ने फिल्म ताली से शेयर किया फर्स्ट लुक, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का निभाएंगी किरदार

By मनाली रस्तोगी | Published: October 6, 2022 01:54 PM2022-10-06T13:54:20+5:302022-10-06T14:32:12+5:30

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म ताली का फर्स्ट लुक शेयर किया। एक्ट्रेस फिल्म में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Sushmita Sen to play transwoman Gauri Sawant in biopic Taali | सुष्मिता सेन ने फिल्म ताली से शेयर किया फर्स्ट लुक, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का निभाएंगी किरदार

(फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Highlightsताली के पहले पोस्टर में सुष्मिता सेन गौरी सावंत के लुक में नजर आ रही हैं।उन्होंने लाल हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ माथे पर बड़ी गोल मैरून बिंदी भी है।गौरी सावंत को कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 में देखा गया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म ताली का फर्स्ट लुक साझा किया। ताली ट्रांसवुमन गौरी सावंत की बायोपिक है। इस फिल्म के जरिए सुष्मिता उनकी जिंदगी का चित्रण करती नजर आएंगी। ताली के पहले पोस्टर में वह गौरी सावंत के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ माथे पर बड़ी गोल मैरून बिंदी भी है।

गौरी सावंत को कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 में देखा गया था और उषा उत्थुप ने सेक्स वर्कर्स के लिए घर बनाने के लिए पैसे जुटाने के लिए उनका समर्थन किया था। वहीं, फिल्म ताली का फर्स्ट लुक साझा करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा, "बजाउंगी नहीं, बजवाउंगी!" सुष्मिता के पोस्ट पर उनकी भाभी चारू असोपा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "वाह फर्स्ट लुक कमाल का है आप पर गर्व है दीदी। आगे देख रहे हैं लव यू दीदी।"

गौरी सावंत मुंबई की एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं। उन्हें विक्स एड में एक ट्रांसजेंडर मां के रूप में दिखाया गया है, जिन्होंने तीसरे लिंग के रूढ़िवादी प्रतिनिधित्व को तोड़ने के लिए एक अनाथ लड़की की परवरिश की। उन्होंने सीजन 9 में कौन बनेगा करोड़पति की मदद से जीती राशि से खारघर के पास सेक्स वर्कर्स के लिए घर बनाने के लिए पैसे जुटाए।

Web Title: Sushmita Sen to play transwoman Gauri Sawant in biopic Taali

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे