लाइव न्यूज़ :

एक्टर ने CAA को लेकर बोला हमला, कहा-सांप्रदायिकता और RSS के एजेंडे से लड़ने की जरूरत

By भाषा | Updated: February 10, 2020 12:01 IST

एक्‍टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने कहा कि हमें भारतीय ताने-बाने से सांप्रदायिकता हटानी होगी

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सुशांत सिंह ने कहा कि नागरिक संस्था और शिक्षित युवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे का मुकाबला करने के लिए गांवों में जाना चाहिए उन्होंने कहा, ‘‘नागरिक संस्था के सदस्यों और युवकों को आरएसएस के एजेंडे का मुकाबला करने के लिए गांवों में जाना चाहिए।

मुम्बई के हज हाउस में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक जनसभा में अभिनेता सुशांत सिंह ने कहा कि नागरिक संस्था और शिक्षित युवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे का मुकाबला करने के लिए गांवों में जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर और कार्यकर्ता राम पुनियानी और सेंट जेवियर्स कॉलेज के पूर्व प्राचार्य फादर फ्रैजर मासकेयरंहस जैसे अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सैंकड़ो महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची थीं। सिंह ने कहा, ‘‘ हमें भारतीय ताने-बाने से सांप्रदायिकता हटानी होगी। निरंतर अभियान के माध्यम से हम सीएए-एनआरसी को समाप्त कर पायेंगे लेकिन सांप्रदायिकता का खतरा बना रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नागरिक संस्था के सदस्यों और युवकों को आरएसएस के एजेंडे का मुकाबला करने के लिए गांवों में जाना चाहिए।’’ पुनियानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कालेधन को वापस लाने जैसे विफल वादों, नोटबंदी और महंगाई के विनाशकारी प्रभावों से ध्यान बंटाने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे विभाजनकारी कानून ला रही है और राष्ट्रीय नागरिक पंजी का प्रस्ताव कर रही है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतRSS प्रमुख मोहन भागवत की मुसलमानों को नसीहत, भागवत ने कहा, 'CAA-NRC से नहीं कोई नुकसान'

भारतकिसानों के विद्रोह के बीच मोदी सरकार ने कहा- CAA के नियमों के लिए हो रही है तैयारी, देशभर में NRC लागू  करने का फैसला अभी नहीं

भारतShaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

भारतशाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने दिलाई सदस्यता, कुछ ही घंटों बाद दिखाया बाहर का रास्ता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस