...जब एमएस धोनी की टांग खींचते नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 7, 2020 03:18 PM2020-07-07T15:18:19+5:302020-07-07T15:32:21+5:30

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है , इस वीडियो में धोनी और सुशांत दोनों साइकलिंग करते हुए बात करते दिख रहे हैं

sushant singh rajputs video with ms dhoni goes viral | ...जब एमएस धोनी की टांग खींचते नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

धोनी-सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है

Highlightsबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को आत्महत्या कर ली थीसुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी की थी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके हैं। धोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी की थी। यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं सुशांत ने जिस तरीके से माही का रोल निभाया था, लोगों ने उसकी जमकर प्रशंसा की थी। 

धोनी-सुशांत का पुराना वीडियो वायरल

इस वीडियो में धोनी और सुशांत दोनों साइकलिंग करते हुए बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी, फिल्म को लेकर सुशांत द्वारा की गई तैयारियों के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। धोनी बोलते नजर आ रहे हैं, मेरे बारे में बहुत रिसर्च की है न, अब मैं कुछ सवाल पूछता हूं..जवाब देना उनका, वहीं इसके जवाब में सुशांत भी चैलेंज एक्सेप्ट करते हैं और सभी सवालों के सही जवाब देते हैं। वहीं धोनी से फिर सुशांत टांग खींचते हुए बोलते हैं कि सर एक सावल करूं।

फिर सुशांत धोनी से पूछते हैं कितनी गर्लफ्रेंड हैं इस पर धोनी हंस देते हैं और साथ ही समझ में आता है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब धोनी की फिल्म पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। दोनों फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। फैंस को धोनी और सुशांत का ये मस्ती भरा अंदाज जमकर पसंद आ रहा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया इसका पता लगाने के लिए पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, पुलिस पर्सनल और प्रोफेशनल हर एंगल से जांच कर रही है।

Web Title: sushant singh rajputs video with ms dhoni goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे