सुशांत सुसाइड केस: सामने आया दिवंगत अभिनेता के कुक का बयान, रिया चक्रवर्ती को लेकर किया बड़ा खुलासा
By मनाली रस्तोगी | Published: August 1, 2020 09:52 PM2020-08-01T21:52:33+5:302020-08-01T21:52:33+5:30
सुशांत सिंह राजपूत के कुक अशोक का बयान सामने आया है, जिसमें उसने कई खुलासे किए।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि दिवंगत अभिनेता की मौत कैसे हुई। यही नहीं, अब इस केस में मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। ऐसे में अब सुशांत के कुक का बयान सामने आए है, जिसके बाद ये मामला एक नया मोड़ लेते हुए नजर आ रहा है।
#Breaking | TIMES NOW's Siddhant speaks to Sushant Singh's cook Ashok.
— TIMES NOW (@TimesNow) August 1, 2020
• Sushant never went to see any doctor in front of me.
• I have been told that it was Rhea who sacked me.
• Sushant was not depressed.
• Sushant was fit and healthy: Ashok | #SushantJusticeCampaignpic.twitter.com/1ixxMb9CLq
टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के कुक का कहना है कि एक्टर उसके सामने कभी भी किसी डॉक्टर के पास नहीं गया। उसने ये भी बताया कि उसे नौकरी से निकालने वालीं रिया चक्रवर्ती थीं, जिसके बारे में उसे भी बाद में पता चला। अशोक का कहना है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे और वो बिल्कुल फिट और स्वस्थ थे। ये सब बातें तब सामने आई हैं, जब फैंस और कई राजनेता इस केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के कुक ने भी बिहार पुलिस को बताया था कि उनकी तबीयत यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद बिगड़ी।इस ट्रिप में रिया भी उनके साथ थीं।
गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।