सुशांत की बहन नीतू के बाद अब प्रियंका की चैट आई सामने, क्या सुशांत सिंह राजपूत की हालत के बारे में पहले से जानती थीं उनकी बहनें?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 1, 2020 10:38 AM2020-09-01T10:38:45+5:302020-09-01T10:38:45+5:30
सुशांत सिंह राजपूत की बहनों की व्हाट्सएप चैट्स सामने आ रही हैं जिससे यह पता चलता है कि बहनों को सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में सारी जानकारी थी।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को भले तीन महीने होने वाले हों, लेकिन ये मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है। सुशांत केस में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। भले इस मामले की जांच सीबीआई कर रही हो लेकिन फिर भी मीडिया हाउस नए नए खुलासे कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती इ केस में सबसे ज्यादा शक के घेरे में हैं। रिया से इन दिनों सीबीआई पूछताठ कर रही है। सुशांत के निधन के बाद से कहा जा है कि एक्टर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे।
अब जो लगातार चैट सामने आ रही हैं उनसे लग रहा है कि सुशांत के परिवार को भी उनके मानसिक बीमार होने की जानकारी थी।अब सुशांत सिंह राजपूत की बहनों की व्हाट्सएप चैट्स सामने आ रही हैं जिससे यह पता चलता है कि बहनों को सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में सारी जानकारी थी।
जबकि सुशांत का परिवार लगातार कह रहा है कि उनको एक्टर के डिप्रेशन की जानकारी नहीं थी। हाल ही में एक्टर की बहन नीतू की चैट सामने आई थी। जिसमें वह सुशांत की दवाइयों को लेकर बात कर रही थीं। यहां तक कि 8 जून को प्रियंका सिंह ने उन्हें कुछ दवाइयां भी सुझाई थीं।
अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की भी चैट सामने आई है। वायरल चैट्स में प्रियंका सुशांत से कहती हैं, 'पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार Nexito 10 mg लो। Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना।' सुशांत ओके का जवाब देते हैं।
इसके बाद प्रियंका सुशांत को एक वॉइस कॉल करती हैं जिसका वो जवाब नहीं देते। जिसके बाद प्रियंका कुछ मैसेजेस करती हैं जिसमें वो लिखती हैं, 'बाबू मुझे फोन करो। मुझे प्रिस्क्रिप्शन भेजनी है। वह कहती हैं सब कॉन्फिडेंशियल है, तुम परेशान मत होना। बस कॉल करो।'
वहीं, रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया है कि रिया नहीं चाहती थीं कि सुशांत उनकी बहन की बताई हुई दवाई लें और इसी कारण से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और सुशांत ने रिया को अपने घर से जाने के लिए कह दिया।