PM मोदी से मिलना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए क्या था कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 25, 2020 08:29 AM2020-08-25T08:29:18+5:302020-08-25T08:29:18+5:30
कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंश के पद पर विराजमान थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की आकांक्षों के बारे में बताया है। नंदनी ने कहा है कि सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और....
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन एक्टर के चाहने वाले इस गम से अभी तक उभर नहीं पाए हैं। हर किसी को सुशांत के निधन से झटका लगा है। अब सुशांत के निधन की जांच सीबीआई करेगी और CBI ने अपना काम शुरू भी कर दिया है।हर रोज सुशांत केस पर होते खुलासों के बीच अब अब नया खुलासा किया है।
सुशांत ने साल 2018 में इनसाइड वेन्च्योर्स प्राइवेट लिमिटेड (Innsaei Ventures Pvt Ltd) कंपनी बनाई थी। लेकिन साल 2019 में यह कंपनी बंद हो गई। सुशांत के निधन के बाद उनकी ये कंपनी भी चर्चा में है। कंपनी की पूर्व कर्मचारी ने सुशांत के बारे में कई खुलासे किए हैं।
दरअसल कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंश के पद पर विराजमान थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की आकांक्षों के बारे में बताया है। नंदनी ने कहा है कि सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और देश को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, वो अपनी योजनाओं पर काम करना चाहते थे।
सुशांत चाहते थे कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फिल्में बनाएं। एक्टर भारतीय बाइचुंग भूटिया और स्वामी विवेकानंद की बायोपिक की फिल्में पेश करना चाहते थे। इतना ही नहीं उनके सपनों में शिक्षा को लेकर एक एप था और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना चाहते थे।
नंदिनी का कहना है कि साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत प्रतिभाशाली दिमाग के थे। वह केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि शानदान डांसर थे। वो समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। कितने अभिनेता हैं जो ऐसा करना चाहते हैं या जो वाकई ऐसा सोचते हैं।'
नंदिनी के अनुसार अगर सुशांत एक्टर नहीं होते तो फिर वैज्ञानिक होते। सीबीआई फिलहाल केस की जांच कर रही है। इस केस में अब तक कई अहम लोगों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन अभी तक रिया चक्रवर्ती से इस मामले में पूछताछ नहीं की गई है।