लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: बिहार पुलिस से प्रवर्तन निदेशालय ने मांगी FIR की कॉपी

By भाषा | Updated: July 30, 2020 17:33 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बिहार पुलिस से रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती हैएजेंसी इस बात की भी जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत के पैसों का इस्तेमाल काले धन को सफेद में बदलने में किया और अवैध संपत्तियां बनाईं

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में संभावित धन शोधन कोण से जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गयी है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संदर्भ में बिहार पुलिस को पत्र लिखा है। 

ईडी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच के लिए मामले को देख रही है। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। सिंह का आरोप है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के मकसद से मई 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती बढ़ाई थी। 

अधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती है। एजेंसी इस बात की भी जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत के पैसों का इस्तेमाल काले धन को सफेद में बदलने में किया और अवैध संपत्तियां बनाईं। ईडी आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर सकती है और उसके पास पीएमएलए के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी अधिकार है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस पहले ही जांच कर रही है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस