...जब कॉलेज के दिनों में सुशांत को हॉस्टल से दिया गया था निकाल, जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 22, 2020 02:44 PM2020-07-22T14:44:31+5:302020-07-22T14:44:31+5:30
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पढ़ने में काफी होशियार थे। हालांकि हॉस्टल के दिनों में उन्होंने खूब मस्ती की। किस्सा उन्होंने खुद बताया था जब एग्जाम्स के दौरान उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया था।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। एक्टर के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर के निधन से फैंस अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं।यही कारण है कि सुशांत के पुराने वीडियो और फोटो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। सुशांत एक जिंदादिल इंसान थे ये तो फैंस जानते ही हैं। सुशांत पढ़ने में भी काफी होशियार थे हालांकि हॉस्टल के दिनों में उन्होंने खूब मस्ती की।
एक बार खुद सुशांत ने जब एग्जाम्स के दौरान उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया था। सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म छिछोरे की रिलीज के दौरान श्रद्धा कपूर संग कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने खूब बातें और मस्ती की थी। इसी दौरान सुशांत ने ये ये मजूदार किस्सा फैंस के सामने शेयर किया था।
सुशांत ने बताया था कि वह काफी अच्छे स्टूडेंट थे लेकिन सेमेस्टर एग्जाम से पहले उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया गया था। उनके हॉस्टल का नियम था कि 7 बजे के बाद कोई वापस आएगा तो उसे एंट्री नहीं दी जाएगी। वह सुबह निकलते और लेट हो जाते। फिर अगले दिन सुबह ही हॉस्टल पहुंचते थे।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 40 दिन पूरे होने को हैं और उनके फैंस अभी तक सदमे में हैं। तमाम सितारे भी सुशांत के साथ बिताए वक्त को याद कर रहे हैं और उनके फैंस अभी तक यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे।
बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।