लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत ने निधन से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें, अपना व एक्स मैनेजर का नाम और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 4, 2020 11:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत को गुज़रे हुए दो महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत को गुज़रे हुए दो महीने होने वाले हैं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये साफ हो चुका है कि सुशांत ने आत्महत्या की

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने होने वाले हैं। लेकिन एक्टर के निधन की गुत्थी उलझती ही जा रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। अब बिहार पुलिस भी इस मामले की छानबीन अपने तरीके से कर रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 

सुशांत के जाने के रोज़ उनसे जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है। एक्टर की आत्महत्या मामले में अब एक नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि सुशांत ने मरने से पहले गूगल पर क्या सर्च किया था।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले अपनी एक्स मैनेजर दिशा सालियान का नाम सर्च किया था, जिनकी मौत सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही हुई थी। इसके साथ सुशांत ने अपना नाम सर्च किया और कुछ मानसिक बीमारियों के बारे में सर्च किया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सुशांत ने जिन मानसिक बीमारियों के बारे में सर्च किया था वो हैं, बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder), सिजोफ्रेनिया (schizophrenia), पेनलेस डेथ (painless death)।

सुशांत के दोस्त का खुलासा

अब सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त सैमुअल हाओकिप  ने एक्टर को लेकर कई खुलासे किए हैं। सैमुअल का कहना है कि उन्होंने जून-जुलाई 2019 के बीच ही एक्टर के साथ काम करना बंद कर दिया था और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि सुशांत के साथ क्या गलत हो रहा है।

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत करते हुए सैमुअल ने बताया है कि उन्हें एक्टर के स्टाफ के जरिए पता चला था कि वह मेडिसिन पर चल रहे हैं। लेकिन, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक थी। इसके साथ ही सैमुअल ने बताया कि सिद्धार्थ पिठानी उनके मुकाबले रिया चक्रवर्ती के ज्यादा क्लोज थे। सुशांत के दोस्त ने कहा है कि सिद्धार्थ मुझसे ज्यादा अच्छे दोस्त रिया के थे, मतलब वो रिया के ज्यादा क्लोज थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस