श्रुति मोदी का दावा: बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे सुशांत, पिता से नहीं करना चाहते थे बात, ड्रग्स के चलते कई ऑफर छूटे
By अमित कुमार | Published: August 31, 2020 05:17 PM2020-08-31T17:17:29+5:302020-08-31T17:17:29+5:30
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी है। लेकिन रोजाना उनसे जुड़ी कई नई बातें निकलर सामने आती रहती है।
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले से ही एक्टर ड्रग्स एडिक्ट थे। ड्रग्स के कारण सुशांत को कई फिल्मों के ऑफर भी रिजेक्ट हुए थे, वहीं एक कंपनी उन्हें अपना ब्रांड एंबसेडर बनाना चाहती थी लेकिन सुशांत की हालत देखकर उन्होंने यह कांट्रेक्ट किसी और को दे दिया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक श्रुति मोदी ने यह सभी बातें अपने वकील अशोक सरावगी के जरिए कहा है। श्रुति मोदी ने सुशांत के परिवार के साथ एक्टर के रिश्ते पर भी अपनी बात रखी। श्रुति मोदी की मानें तो सुशांत का रिश्ता अपने परिवार वालों से अच्छा नहीं था। यहां तक कि एक बार सुशांत की अपनी बहनों से इस कदर लड़ाई हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंच गए थे सुशांत
सरावगी ने कहा- नवंबर 2019 में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने मुंबई आई थीं, लेकिन रात में ही वह वापस लौट गई। वह शहर में ही थी लेकिन किसी होटल में उन्होंने कमरा ले लिया था। वह सुशांत के साथ नहीं रहना चाहती थी। सुशांत और उनकी बहनों के बीच उस रात जमकर लड़ाई हुई थी। इसके अगले ही दिन सुशांत खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।
ड्रग्स के बुरे प्रभाव ने करियर को नीचे धकेला
इसके बाद जह वह अस्पताल में थे तो उनके पिता ने उनसे बात करना चाहा, लेकिन वह परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं करना चाहते थे। सुशांत की जिंदगी में ड्रग्स के बुरे प्रभाव पर रोशनी डालते हुए सरावगी ने बताया कि ड्रग्स के कारण उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट चले गए थे। सुशांत के घर में बहुत पार्टियां होती थीं, जहां उनकी बहनें भी ड्रग्स लेती थीं।