सारा-कृति के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत, जानिए कौन है लकी गर्ल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 14, 2019 09:41 AM2019-05-14T09:41:07+5:302019-05-14T09:41:07+5:30
सुशांत सिंह राजपूत 'जलेबी' एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। दोनों इन दिनों रिलेश्नशिप में हैं।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे जिसके बाद साफ हो गया था कि उनका सारा अली खान के साथ ब्रेकअप हो गया है। सारा से पहले सुशांत कृति सेनन और अंकित लोखंडे को डेट कर चुके हैं। अब सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं।
डीएनए की खबर के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत 'जलेबी' एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। दोनों इन दिनों रिलेश्नशिप में हैं। खास बात ये है कि अभी ये दोनों स्टार किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर रहे हैं। फिर भी दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं।
कहा जा रहा है कई दिनों से दोनों एक दूसरे के साथ जमकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सुशांत और रिया कुछ समय से ही एक दूसरे को जानते हैं और थोड़े समय में ही इनकी दोस्ती गहरी हो गई है।कुछ दिनों पहले सुशांत को रिया के घर से बाहर भी देखा गया था। वहीं, एक फोटो भी सोशल मीडिया पर है जिसमें सुशांत और रिया को साथ देखा जा सकता है।
सारा अली और सुशांत के अफेयर के चर्चे फिल्म केदारनाथ के समय शुरू हुए थे। कहा तो ये भी गया था कि सुशांत का जन्मदिन मनाने के लिए सारा स्पेशल उनसे मिलने फिल्म से सेट पर पहुंची थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के बीच दूरियों आ गई हैं। इन दूरियों का कारण खबरों में कार्तिक आर्यन का भी माना गया था। फिलहाल ये साफ नहीं पाया है कि वाकई रिया और सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर नहीं।