सनी लियोन के 'लैला' गाने पर कुछ यूं थिरके सुशांत सिंह, वायरल हुआ वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 18, 2018 11:50 AM2018-05-18T11:50:12+5:302018-05-18T11:50:12+5:30
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक पर धमाल मचाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में इस दिनों वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
मुंबई, 18 मई: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक पर धमाल मचाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में इस दिनों वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल सुशांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में वह डांस करते नजर आ रहे हैं।
अभिनेता इस वीडियो में सनी लियोनी के हिट नंबर 'लैला मैं लैला' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी पार्टी का है। जिसमें सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं।
दरअसल खबर के अनुसार ये डांस वीडियो फिल्म स्त्री की एक पार्टी का है, जहां सुशांत सिंह पहुंचे थे।इतना ही नहीं सुशांत के साथ इसी पार्टी का श्रृद्धा कपूर और राजकुमार राव का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
खबर के अनुसार फिल्म स्त्री एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। ऐसा पहली बार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे।