सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर ने लोगों को दिया अनोखा चैलेंज, वीडियो में कहा-हिम्मत हो तो आओ
By मेघना वर्मा | Published: February 13, 2019 05:39 PM2019-02-13T17:39:24+5:302019-02-13T17:39:24+5:30
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी के साथ आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं।
सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में खुद को फिट कर लेते हैं। फिल्म काई पोचे हो या महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक। वहीं सुशांत की आने वाली फिल्म सोन चिड़िया के ट्रेलर में भी सुशांत सिंह का अपना अलग ही रंग दिखाई दे रहा है। मंगलवार को सुशांत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों को चंबल आने का चैलेंज दे डाला है।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी को स्टार भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत सिंह और भूमि लोगों को चंबल आने के लिए चैलेंज करते दिखाई दे रहे हैं।
Packages toh bade फंटास्टिक hai! Zara #AakeTohDikhao
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) February 13, 2019
@bhumipednekar@BajpayeeManoj@RanvirShorey@ranaashutosh10#AbhishekChaubey@RonnieScrewvala@ZeeMusicCompany@RSVPMovies#Sonchiriyapic.twitter.com/TjE5J6zGZS
कर डाला फिल्म सोनचिड़िया का प्रमोशन
इस वीडियो के जरिए भूमि और सुशांत अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें सोनचिड़िया फिल्म चंबल के बीहड़ में बसे बागियों की कहानी है। जिसके ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है।
इस लोगों का है मुख्य किरदार
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी के साथ आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म एक मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।