लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के सपोर्ट में कपड़ा व्यापारी ने बनाई 'मणिकर्णिका' प्रिंट वाली साड़ियां, खूब खरीद रहे लोग

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 09:13 IST

कंगना रनौत को लगातार फैंस सो सपोर्ट मिल रहा है। शिवसेना और कंगना के बीच तकरार में एक बड़ा हिस्सा कंगना के समर्थन में खड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सूरत के कपड़ा व्यापारी ने कंगना के सपोर्ट में 7 साड़ियां प्रिंट की हैं। इन साड़ियों पर कंगना की तस्वीर के साथ-साथ उनके समर्थन में कुछ लाइने लिखी गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच सूरत के कपड़ा व्यापारी ने कंगना के सपोर्ट में 7 साड़ियां प्रिंट की हैं। इन साड़ियों पर कंगना की तस्वीर के साथ-साथ उनके समर्थन में कुछ लाइने लिखी गई है। इन साड़ियों की बिक्री पर जमकर हो रही है। 

यूनिवर्सल कपड़ा मार्केट के व्यापारी रजत डावर ने बताया कि हमने प्योर क्रेप, सिल्क, शर्टिन, जॉर्जेट जैसे 7 डिजाइन में सैंपल बनाए हैं। साड़ी के पल्लू में कंगना रनौत का 'मणिकर्णिका' अवतार देखने को मिल रहा है। पल्लू में कंगना रनौत की तस्वीर के साथ 'I Support Kangana Ranaut. झांसी की रानी. Alia Supports Power Of Woman. मणिकर्णिका, We Salute To Kangana.' लिखा नजर आ रहा है. जिससे साफ जाहिर है कि कपड़ा व्यापारी ने ये साड़ी एक्ट्रेस के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए लॉन्च की है। 

कंगना रनौत मामले में उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत के खिलाफ बिहार में लोगों का गुस्सा अब उबाल खाने लगा है। विरोध प्रदर्शनों के साथ अब इन लोगों के खिलाफ बिहार में केस दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरपुर में कोर्ट में एक शख्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को धमकी देने को लेकर यह मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

BJP में शामिल हुईं कंगना रनौत की मां आशा रनौत

 कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने बड़ा फैसला लिया है। आशा रनौत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ज्वॉइन कर लिया है। आशा रनौत ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी से जुड़ने के बाद आशा रनौत ने कहा कि कंगना के साथ जो हुआ, उसके बाद बीजेपी में शामिल होना पड़ा है। बीजेपी से जुड़ने के बाद आशा रनौत ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच