लाइव न्यूज़ :

Superstar Rajinikanth Admitted Hospital: अस्पताल में भर्ती रजनीकांत?, हालत स्थिर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2024 12:19 IST

Superstar Rajinikanth Admitted Hospital: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देSuperstar Rajinikanth Admitted Hospital: दुनिया भर में थिरु रजनीकांत के लाखों समर्पित प्रशंसकों के साथ खड़ा हूं।Superstar Rajinikanth Admitted Hospital: रजनीकांत को पाचन संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। Superstar Rajinikanth Admitted Hospital: अभिनेता को मंगलवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है।

Superstar Rajinikanth Admitted Hospital: जाने माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी सूत्र ने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को ‘कैथ लैब’ में संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं दुनिया भर में थिरु रजनीकांत के लाखों समर्पित प्रशंसकों के साथ खड़ा हूं और उनके (रजनीकांत के) शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रशंसकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘रजनीकांत को पाचन संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।

उनके पेट में कोई दिक्कत है जिसे दूर करने के लिए उन्हें ‘कैथ लैब’ में पूर्व निर्धारित उपचार प्रक्रिया से गुजरना होगा और बाद में उन्हें एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।’’ सूत्र ने बताया कि अभिनेता को मंगलवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :रजनीकांतचेन्नईTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?