लाइव न्यूज़ :

सदमें में हैं सनी लियोन, दिल के करीबी की हुई मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2018 15:23 IST

अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों बेहद परेशान और सदमे में है। उनकी इस हालत की वजह एक करीबी को खोना है।

Open in App

अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों बेहद परेशान और सदमे में है। उनकी इस हालत की वजह एक करीबी को खोना है।सनी के  बेहद करीबी एक शख्स की महाराष्ट्र के लातूर में नृशंस हत्या हो गई है। सनी अब जल्द से जल्द जाकर अपने इस दोस्त के परिवार से मिलना चाहती हैं।

कहा जा रहा उनकी बड़ी बेटी भी लातूर से ही है, सनी और डेनियल ने अपनी पहली बेटी निशा को लातूर अनाथ आश्रम से गोद लिया था। सनी को बेटी दिलवाने में जिसका सबसे अहम रोल था वो था सनी का खास दोस्त अविनाश चौहान, लेकिन सनी के इसी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है।

इन दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि अविनाश ने अपने नए जिम के उद्घाटन के लिए अविनाश ने सनी लियोनी को प्राइवेट प्लेन से बुलाया था। वहीं, अविनाथ की हत्या के पीछे  व्यावसायिक दुश्मनी बताई जा रही है। दरअसल अविनाश की दोस्ती चंदनकुमार शर्मा के नाम के एक व्यक्ति से हुई थी.चन्दन कुमार शर्मा बिहार का रहने वाला है और बी.टेक की डिग्री हासिल कर कई सालों से लातूर में रहता है और मैथ्स नाम का एक क्लास चलाता था। 

चन्दन के इसी क्लास में अविनाश भी पार्टनर बना, जब अविनाश चन्दन के क्लास में पार्टनर बना तो चन्दन के क्लास में मात्र 8 बच्चे थे। कहा जा रहा है कि अविनाश का नाम और काम थोड़े दिनों में बढ़ गया जो चंदन को रास नहीं आया। इस हत्या के पीछे चंदन का नाम फिलहाल सामने आ रहा है। 26 तारीख की रात डेढ़ बजे अविनाश का पीछा कर उसके ऊपर गोलियां बरसाई।

इस मामले में लातूर पुलिस ने शक के आधार पर चंदन को गिरफ्तार किया था और फिर  जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :सनी लियोन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकर्नाटक के एक स्कूल पहुंचीं सनी लियोन, शूटिंग के बीच बच्चों संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसनी लियोन करने वाली थीं इंजीनियरिंग कॉलेज में डांस, केरल यूनिवर्सिटी ने वीसी ने इजाजत देने से किया इनकार: रिपोर्ट

ज़रा हटकेUP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी का एडमिट कार्ड हुआ वायरल, फोटो-पता दर्ज; जानें क्या है माजरा

टीवी तड़काSunny Leone: बिग बॉस में वीकेंड पर आ रही हैं सनी लियोन, लगाएंगी सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का

ज़रा हटकेVaranasi: सनी लियोन हुई गंगा आरती में शामिल, भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस