लाइव न्यूज़ :

Sunny Leone Viral Video : कुछ इस अंदाज में नजर आने वाली हैं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 4, 2019 09:27 IST

सनी लियोन के इस सुपरहीरो के लुक को कोर का नाम भी दिया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें वह उड़ने वाली कर चलाते हुए सुपर गैजेट का प्रयोग कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस सनी लियोन अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सनी ने अपने अब तक के करियर में एक्टिंग और डांस से फैंस को खूब मोहित किया है।

एक्ट्रेस सनी लियोन अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सनी ने अपने अब तक के करियर में एक्टिंग और डांस से फैंस को खूब मोहित किया है। लेकिन अब वह एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। जिसको देखकर फैंस उनके एक बार फिर से दीवाने होने वाले हैं। सनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक सुपरहीरो के लुक में नजर आ रही हैं।

सनी के इस सुपरहीरो के लुक को कोर का नाम भी दिया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें वह उड़ने वाली कर चलाते हुए सुपर गैजेट का प्रयोग कर रही हैं। सनी लियोन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सनी ने जो वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है उसमें वह सुपरहीरो के लुक में नजर आ रही है। खास बात ये है कि सनी ने वीडियो शेयर करते हुए ये नहीं बताया है कि ये उनकी गलती फिल्म है या फिर कोई और प्रोजक्ट है। इस रोल में उनके सुनहरे बाल नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी सुपर पॉवर से लैस नजर आ रही है।

सनी इसमें ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि पूरा शहर जल रहा है और सनी उसको बचाती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि कोरे इस धरती की नहीं है, लेकिन उसे बचाने आई है।

वीडियो को एक टीजर के रूप में पेश किया गया है। ये वीडियो एक गेम की तरह से भी  लग रहा है।  यह वीडियो सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का है। इसे सनी लियोनी ने ही प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक सनी के पति डैनियल ने दिया है। इस वीडियो को अब तक 4.5 लाख से ज्यादा बार लाइक मिल चुके हैं।

टॅग्स :सनी लियोन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकर्नाटक के एक स्कूल पहुंचीं सनी लियोन, शूटिंग के बीच बच्चों संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसनी लियोन करने वाली थीं इंजीनियरिंग कॉलेज में डांस, केरल यूनिवर्सिटी ने वीसी ने इजाजत देने से किया इनकार: रिपोर्ट

ज़रा हटकेUP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी का एडमिट कार्ड हुआ वायरल, फोटो-पता दर्ज; जानें क्या है माजरा

टीवी तड़काSunny Leone: बिग बॉस में वीकेंड पर आ रही हैं सनी लियोन, लगाएंगी सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का

ज़रा हटकेVaranasi: सनी लियोन हुई गंगा आरती में शामिल, भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस