क्या आपने देखा, सनी लियोनी का ये फनी और हॉट अंदाज, देखें वीडियो
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 18, 2017 04:52 PM2017-12-18T16:52:31+5:302017-12-18T17:01:55+5:30
इस वीडियो में सनी का आपको हॉट और फनी अंदाज दोनों देखने को मिलेगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन वह कोई-न-कोई वीडियो और फोटो जरूर शेयर करती हैं। सनी लियोनी ने सोमवार की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सनी का आपको हॉट और फनी अंदाज दोनों देखने को मिलेगा।
सनी ने यह वीडियो केप टाउन साउथ अफ्रिका से शेयर की है। इस वीडियो में सनी वर्कआउट करने जा रही है। सनी ने इस वीडियो में एक्टिव वियर पहने दिख रही हैं और वह फनी अंदाज में अपना बेली दिखा रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Gym feels#SunnyLeone#fitlifepic.twitter.com/OkSqMdWqVx
— Sunny Leone (@SunnyLeone) December 18, 2017
सनी इन दिनों बेंगलुरु में होने वाले नए साल के जश्न को लेकर विवादों में हैं। असल में 31 दिसंबर को बेंगलुरु में सनी लियोनी को सनी नाइट इन बेंगलुरु NYI 2018 के शो में परफॉर्म करना था। इस बात को लेकर रक्षा वेदिके युवा सेना नाम के संगठन के इसका कड़ा विरोध किया है। विरोध को तीव्र होता देख राज्य सरकार ने शो पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।
रक्षा वेदिके संगठन का कहना है कि सनी लियोनी का शो में आकर भारतीय नृत्य भरत नाट्यम करना भारतीय संस्कृति का अपमान करना है। इतना ही नहीं संगठन ने यह धमकी भी दी थी कि अगर सनी का कार्यक्रम कैंसिल नहीं किया गया तो वह सामुहिक आत्मदाह कर लेंगे।