लाइव न्यूज़ :

सनी देओल ने ‘गदर 2’ के पहले चरण की शूटिंग पूरी की, कहा- तारा सिंह को 20 साल बाद फिर लेकर आ रहा हूं

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 15:24 IST

सनी देओल और फिल्म की टीम ने ‘गदर 2’ की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की और 25 दिन में पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने कहा कि इस किरदार को दोबारा निभाकर धन्य महसूस कर रहा हूं‘गदर: एक प्रेम कथा’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि में बनी थी सीक्वल में देओल और अमीषा पटेल हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी

मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने ‘गदर 2’ फिल्म की शूटिंग का पहला चरण पूरा कर लिया है। यह देओल की 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन भी किया था।

सनी देओल और फिल्म की टीम ने ‘गदर 2’ की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की और 25 दिन में पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली। सनी देओल (65) ने फिल्म सेट की तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सिर्फ भाग्यशाली लोगों को ही बेहतरीन किरदारों को फिर से जीवंत करने का मौका मिलता है। तारा सिंह को 20 साल बाद फिर लेकर आ रहा हूं। ‘गदर 2’ की पहले चरण की शूटिंग पूरी हो गई।

सनी देओल ने आगे कहा कि इस किरदार को दोबारा निभाकर धन्य महसूस कर रहा हूं।’’ ‘गदर: एक प्रेम कथा’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि में बनी थी और इसमें सिख समुदाय के तारा सिंह (देओल) को पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की सकीना से प्रेम हो जाता है। सीक्वल में देओल और अमीषा पटेल हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। 

टॅग्स :सनी देओलअमीषा पटेलबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!