लाइव न्यूज़ :

Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने स्विमिंग पूल में किया 'किस', आप भी जानें कौन है वो शख्स?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2019 10:36 IST

वीडियो में वह स्विमिंग पूल में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह से वह टू पीस में स्विमिंग पूल में हॉट अंदाज में किस करती नजर आ रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड में किंग शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आए दिन अपने अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसे में अब उनका एक बिंदास अंदाज वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

वीडियो में वह  स्विमिंग पूल में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह से वह टू पीस में स्विमिंग पूल में हॉट अंदाज में किस करती नजर आ रही हैं। सुहाना वायरल हो रहे इस वीडियो में किसी और को नहीं बल्कि एक डॉगी को किस करती नजर आ रही हैं।

सुहाना के जल्द बॉलीवुड में एंट्री की खबरें जोरों पर हैं। लेकिन इससे पहले ही वह फैंस के बीच अपनी अदाओं के जरिए छाई हुई हैं यही कारण है कि वह कुछ भी करती हैं ट्रेंड में आ जाता है। इसी बीच सुहाना की एक नई वीडियो सामने आई हैं। जिसमें वह वह स्विमसूट में स्विमिंग पूल में तैरती हुई अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना कैसे तैरते हुए आती हैं और एक पेट डॉग को किस कर रही हैं। सुहाना का यह क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस दौरान सुहाना ब्लैक बिकिनी में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज एक बार फिर से भा गया है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शाहरुख ने हाल ही में बेटी को लेकर कहा था

सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले अभिनय की बारीकियों को सीखे।  अभिनेता का कहना है कि वह नहीं चाहते हैं कि बिना बारीकियां सीखे उनकी बेटी खुद को क्षमतावान समझे। खान ने कहा कि सुहाना उनकी फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर आती थी और देखती थी कि सेट पर चीजें कैसे काम करती हैं। 

अभिनेता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘‘ जब हम लोग ‘जीरो’ फिल्म के एक गाने की शूटिंग आने वाले दो सप्ताह में शुरू करने वाले थे तो सुहाना ने मुझसे कहा था कि उसे लंदन वापस जाने में दो सप्ताह है। इस तरह अनुभव लेने के लिए वह जीरो के सेट पर आई।' 

उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म के सेट को अच्छी तरह से देखने के साथ उनकी दो सह-कलाकारों कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा से भी चीजें सीखे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में, मैं मानता हूं कि हम अभिनय सीखते नहीं हैं, सिर्फ मान लेते हैं कि हम टैलेंटेड हैं।

जैसे कि सिर्फ तेज गाड़ी चलाने से लोग यह मान लेते हैं कि आप फॉर्मूला वन ड्राइवर बनने जा रहे हैं। आपको यह सीखना पड़ता है। इसलिए मैं चाहता हूं कि सुहाना पहले औपचारिक प्रशिक्षण हासिल करे क्योंकि अनुभव काफी महत्व रखता है।' खान की फिल्म ‘‘जीरो’’ इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।  

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस