लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का दिखा बेहद ग्लैमरस अंदाज, वीडियो देखकर उड़ जाएंगें फैंस के होश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 13:16 IST

सुहाना फैन क्लब नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुहाना का ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शाहरुख की बेटी का लुक देखते ही बन रहा है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैंबॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।  हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया है।

सुहाना को जन्मदिन पर उनके तमाम दोस्तों ने उनको बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। वहीं अनन्या पांडे ने सुहाना की बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की थी।इसके साथ ही स्पेशल पोस्ट भी लिखा। दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया एक और वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सुहाना का लुक से नजर नहीं हटा पाएंगे।इस वीडियो में सुहाना मैक्सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सुहाना  छत पर खड़ी हो कर खुली हवा को एन्जॉय कर रही हैं। सुहाना का ये वीडियो फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में सुहाना का अंदाज देखते बन रहा है।   सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक कर लिया है। सुहाना ने फैंन को देखने हुए अपने अकाउंट को सार्वजनिक और वेरीफाई करवा लिया है। इसलिए उसके फैन क्लबों को कोई और नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट्स को डिसेबल कर दिया है।

इसका मतलब ये है कि सुहाना की किसी भी पोस्ट पर फैंस कभी भी कमेंट नहीं कर सकते हैं। फैंस को ये उम्मीद शायद नहीं थी कि सुहाना ऐसा करेंगी। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सुहाना ट्रोल होने के डर से कदम उठाया है।

सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये फोटो फैंस के बीच छा भी जाती हैं। लेकिन कई बार सुहाना फोटोज के कारण बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। शायद यही कारण है कि सुहाना ने ये कदम उठाया है।

सुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया।  इस फिल्म की कहानी  10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच