'स्ट्रीट डांसर 3D' की प्रक्टिस के दौरान घायल हुए वरुण धवन, यहां लगी गंभीर चोट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 17, 2019 01:57 PM2019-07-17T13:57:26+5:302019-07-17T13:57:26+5:30

फिल्म की प्रक्टिस के दौरान वरुण धवन बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मुंबई मिरर की खबर के वरुण के घुटने में प्रक्टिस के दौरान चोट लगी है।

Street dancer 3d varun dhawan injured knee while rehearsing | 'स्ट्रीट डांसर 3D' की प्रक्टिस के दौरान घायल हुए वरुण धवन, यहां लगी गंभीर चोट

'स्ट्रीट डांसर 3D' की प्रक्टिस के दौरान घायल हुए वरुण धवन, यहां लगी गंभीर चोट

Highlightsएक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वरुण अब जल्द ही फिल्म के क्लाइमेंस की शूटिंग करने वाले हैं। मुंबई में इस क्लाइमेंक्स की शूटिंग की जाएगी।

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वरुण अब जल्द ही फिल्म के क्लाइमेंस की शूटिंग करने वाले हैं। मुंबई में इस क्लाइमेंक्स की शूटिंग की जाएगी। लेकिन अब वरुण घायल हो गए हैं।

अपने क्लाइमेंस शूट के लिए एक्टर खासा उत्साहिस हैं। लेकिन उससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है।फिल्म की प्रक्टिस के दौरान वरुण धवन बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मुंबई मिरर की खबर के वरुण के घुटने में प्रक्टिस के दौरान चोट लगी है।

 एक्टर भंगड़ा डांस का एक स्टेप प्रक्टिस कर रहे थे जब उनको गंभीर चोट लग गई है। इसके साथ ही फिल्म के लिए वरुण  अरबन और स्ट्रीट हिप हॉप की भी जमकर प्रक्टिस कर रहे थे। लेकिन अब एक्टर के घुटने में मरोर आ गई है।


 जिस कारण से अब वह कुछ टाइम तक प्रक्टिस नहीं कर पाएंगे। डॉक्टर्स ने एक्टर के ब्रेक लेकर रेस्ट करने की सहाल दी है।  जबकि एक्टर ने ब्रेक लेने से मना कर दिया है। वरुण को ये चोट तब लगी है जब वह अंधेरी में प्रक्टिस कर रहे थे। 

उस दौरान उनके साथ राहुल शेट्टी, धर्मेश , टशन भी मौजूद थे। फिल्म में वरुण के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।  फिल्म की शूटिंग अलग अलग जगहों पर की गई है। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज होगी।
 

Web Title: Street dancer 3d varun dhawan injured knee while rehearsing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे